Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

विकिपीडिया के 4 संपादकों पर केस, नोटिस के बाद भी नहीं हटाई गलत जानकारी!

हाराष्ट्र साइबर पुलिस ने विकिपीडिया के चार संपादकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिन पर आरोप है कि उन्होंने हाल ही में आई फिल्म छावा के किरदार छत्रपति संभाजी महाराज के बारे में आपत्तिजनक सामग्री को हटाने में लापरवाही बरती।

अधिकारियों के अनुसार, इन संपादकों के खिलाफ आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

महाराष्ट्र सरकार के नोडल एजेंसी ने पहले विकिमीडिया फाउंडेशन, जो विकिपीडिया का संचालन करता है, को नोटिस भेजा था। नोटिस में विकिपीडिया से आपत्तिजनक जानकारी हटाने का अनुरोध किया गया था, लेकिन इसके बावजूद सामग्री को नहीं हटाया गया। इसके बाद साइबर पुलिस ने कार्रवाई की।

विकिपीडिया पर छत्रपति संभाजी महाराज के बारे में प्रकाशित जानकारी को गलत बताया गया था, जिसके कारण राज्य में कानून-व्यवस्था बिगड़ने का खतरा हो सकता था। महाराष्ट्र सरकार ने इस मामले पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि इस तरह की गलत जानकारी मराठा साम्राज्य के अनुयायियों में असंतोष पैदा कर सकती है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस विवाद पर नाराजगी जताते हुए ऐसे गलत कंटेंट को तोड़-मरोड़ कर प्रकाशित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही थी।

यह विवाद छत्रपति संभाजी महाराज पर आधारित हाल ही में रिलीज़ हुई हिंदी फिल्म छावा से जुड़ा हुआ है, जिसका पृष्ठभूमि विकिपीडिया पर दी गई गलत जानकारी से प्रभावित हुई थी।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन