Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

मिर्जापुर में अधमरी हालत में मिली महिला पत्रकार ने खुद रची थी अपने अपहरण की साजिश!

छह गिरफ्तार!

मिर्जापुर में महिला पत्रकार के कथित अपहरण मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस का दावा है कि महिला यूट्यूबर और पत्रकार सरिता पटेल ने अपने पति समेत अन्य लोगों के साथ मिलकर खुद के अपहरण की साजिश रची थी।

अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन राजकुमार मीणा ने बताया कि जांच में सामने आया है कि सरिता पटेल चुनार पुलिस की कार्रवाई से नाराज थीं और पुलिस पर अपनी मंशा के मुताबिक कार्रवाई कराने का दबाव बना रही थीं। आरोप है कि जब उनकी बात नहीं मानी गई तो उन्होंने पुलिसकर्मियों को फंसाने और कथित तौर पर धन उगाही के उद्देश्य से यह पूरा ड्रामा रचा।

दरअसल, 6 मई को राजगढ़ थाना क्षेत्र के गरेरी-करौंदा मार्ग के पास झाड़ियों में एक महिला गंभीर हालत में मिली थी। उसके हाथ-पैर और मुंह बंधे हुए थे तथा शरीर पर पेट्रोल डाला गया था। बारात से लौट रहे लोगों ने महिला को देखा और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने महिला को अस्पताल पहुंचाया था।

बाद में महिला की पहचान अदलहाट थाना क्षेत्र निवासी सरिता पटेल के रूप में हुई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी और महिला पत्रकार के अपहरण व हमले को लेकर कई सवाल उठ रहे थे।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ और जांच में यह मामला पूरी तरह साजिश निकला। इस मामले में सरिता पटेल, उनके पति, बहन, भाई, भाभी समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ पुलिस को गुमराह करने, झूठी साजिश रचने और गलत तरीके से दबाव बनाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि सरिता की मां की तहरीर पर 4 मई को अदलहाट थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। फिलहाल सभी आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

प्रकरण से संबंधित खबर…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन