Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

जौनपुर पत्रकार संघ की पहल पर दिवंगत पत्रकार यादवेंद्र के परिजनों को मिली 2 लाख की मदद

जौनपुर । जौनपुर पत्रकार संघ के पदाधिकारी दिवंगत पत्रकार यादवेंद्र दुबे मनोज के परिजनों को दो लाख रुपये की आर्थिक मदद दी गई. यह आर्थिक सहयोग भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद के सदस्य विद्यासागर सोनकर ने अपने संसाधनों से जौनपुर पत्रकार संघ के पहल पर दिया है।

इस अवसर पर जौनपुर पत्रकार संघ के संरक्षक ओमप्रकाश सिंह ने विद्यासागर सोनकर के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह उनके मानवीय दृष्टिकोण का परिचायक है। विद्यासागर सोनकर जी सदा पत्रकारों के हित चिंतक रहे हैं। कार्यक्रम के प्रारंभ में जौनपुर पत्रकार संघ के सदस्यों ने श्री सोनकर का माल्यार्पण कर स्वागत किया। पत्रकार संघ की तरफ से उन्हें वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र सिंह, विनोद तिवारी, लोलारक दुबे, डॉ मनोज वत्स के साथ राजकुमार सिंह एवं राजेश श्रीवास्तव ने स्मृति चिन्ह देकर आर्थिक सहयोग देने के लिए जनपद के पत्रकारों की तरफ से सम्मानित किया।

कार्यक्रम के अंत में जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष शशि मोहन सिंह क्षेम ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्री सोनकर जी के इस सहयोग को संघ सदा स्मृतिमें रखेगा। उन्होंने ने इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए, कार्यक्रम में आए पत्रकार के परिजनों पत्नी उषा दुबे, पुत्र अंकुर एवं अभय दुबे और पिता त्रिभुवन नाथ दुबे सहित अन्य आगन्तुक जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन संघ के महामंत्री डॉ मधुकर तिवारी ने किया।

कार्यक्रम में पत्रकार अखिलेश तिवारी अकेला, वीरेंद्र सिंह, जयप्रकाश मिश्र, विद्याधर राय विद्यार्थी, राजेश मौर्य, ऋषि सिंह, मंगला तिवारी, अखिलेश पांडे, जेडी सिंह, सिकरारा से शरद सिंह, अनिल यादव, जौनपुर पत्रकार संघ के केराकत इकाई के अध्यक्ष अमित सिंह, महामंत्री राजेश मिश्रा आदि पत्रकारों ने श्री सोनकर माल्यार्पण कर स्वागत किया ।

इस इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह समाजवादी नेता वशिष्ठ नारायण सिंह भाजपा नेता दिनेश सिंह बब्बू रविंद्र प्रताप सिंह सुशील कुमार मिश्रा रत्नाकर सिंह शशी सिंह वंशलोचन सिंह सुरेंद्र सिंघानिया एमएलसी प्रतिनिधि राकेश सिंह अजीत सिंह के.के. तिवारी पूर्व सभासद विनय सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य सर्वेश सिंह भाजपा के जिला महामंत्री अजय सिंह प्राथमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह रानू भाजपा नेता बब्बू मिश्रा अजय सिंह मनोज दुबे अभय राय डीसीएफ के चेयरमैन धनंजय सिंह सिद्धार्थ सिंह आदि लोग मौजूद थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन