Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

इंटरव्यू

प्रकाश हिन्दुस्तानी के यूट्यूब चैनल पर यशवंत सिंह का इंटरव्यू देखें

इंदौर के वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश हिन्दुस्तानी में आज अपने यूट्यूब चैनल और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भड़ास फॉर मीडिया के संस्थापक- सम्पादक यशवंत सिंह का इंटरव्यू किया।

यशवंत सिंह ने बताया कि उनका नया शौक शेयर बाज़ार में कारोबार करके पैसे कमाना है। उन्होंने दर्शकों से वादा किया कि वे जल्दी ही एक वीडियो बनाकर कमाई का रहस्य साझा करेंगे। उन्होंने यह भी समझाया कि कोई भी शेयर बाज़ार में कारोबार की लत न पाले, इसका एडिक्शन शराब की तरह ही होता है।

यशवंत ने भड़ास की 14 वर्ष की यात्रा के साथ ही पत्रकारिता के वर्तमान हालात पर खुलकर चर्चा की। अनेक दर्शकों ने भी यशवंत सिंह से सीधे सवाल किए, जिनका यशवंत ने जवाब दिया।

यशवंत सिंह से दर्शकों ने भड़ास की यात्रा, भड़ास की टीम और फंडिंग के बारे में भी जिज्ञासा प्रकट की। कुछ दैनिक अखबारों की भक्ति पर भी सवाल किये। ‘जानेमन जेल’ का भी जिक्र हुआ। उन्होंने बताया कि किस तरह नकारात्मक माहौल में भी वे सकारात्मक बने रहे।

यशवंत सिंह ने कुछ प्रमुख मीडिया संस्थानों द्वारा किए जा रहे ब्लैकमेल का भी खुलकर जिक्र किया। बताया कि भड़ास की शुरुआत नकारात्मक माहौल में हुई थी। यह भड़ास की स्टाइल है कि वह खबरों को आक्रामक रूप में प्रस्तुत करता है। सोशल मीडिया ने आज सोर्स मीडिया की जगह ले ली है, इसलिए अनेक खबरों के स्रोत सोशल मीडिया हो गया है।

प्रकाश हिन्दुस्तानी के यूट्यूब चैनल पर यशवंत सिंह का इंटरव्यू यहां देखें : https://youtu.be/sLPJ4wMeoAc

इंटरव्यू का पॉडकास्ट : https://anchor.fm/dr-prakash-hindustani/episodes/ep-e17qs2f

प्रकाश हिन्दुस्तानी के चैनल पर जयशंकर गुप्त का इंटरव्यू : https://youtu.be/cKKwDKI6zXA

शोपियां, कश्मीर में चल रही गतिविधियों की जानकारी देता यह इंटरव्यू : https://youtu.be/SRI-ZAtCkB0

वीडियो देखने के साथ साथ प्रकाश जी के चैनल को सब्सक्राइब भी ज़रूर करें।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन