Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

शिक्षिकाओं और आंगनवाड़ी महिलाओं का यौन शोषण करने वाले पत्रकार के नाम और पहचान का हुआ खुलासा

बिहार के मधुबनी को कलंकित करने वाले पत्रकार का नाम आलोक कुमार है. मधुबनी के पत्रकार अभिजीत कुमार ने इसकी पुष्टि की है. उन्होंने फेसबुक पर इस शख्स के एकाउंट का लिंक भी मुहैया कराया.

अभिजीत ने बताया कि यह पत्रकार नेटवर्क18 ग्रुप के न्यूज चैनल न्यूज18इंडिया का स्ट्रिंगर है. ये अपनी कार पर आईबीएन7 चैनल का स्टीकर लगाता था. यही आईबीएन7 अब न्यूज18इंडिया हो गया है. जाहिर सी बात है, यह न्यूज18इंडिया का ही स्ट्रिंगर है. पर असलियत क्या है, ये तो नेटवर्क18 ग्रुप के पदाधिकारी ही बता सकते हैं.

बताया जाता है कि अपनी करतूत के खुलासे और वीडियो के वायरल होने के बाद आलोक कुमार मधुबनी छोड़कर फरार हो चुका है.  मीडिया को कलंकित करने वाले इस टीवी पत्रकार आलोक कुमार के खिलाफ मधुबनी के लोगों में रोष है. फेसबुक पर लोग इस घटिया इंसान के खिलाफ काफी टिप्पणियां कर रहे हैं. Braj Bhushan Jha लिखते हैं- ”मधुबनी का नाम ख़राब कर रहा है कमीना, हमारा होमटाउन है, बताइए, ये क्या तरीक़ा हुआ.”

Swapnil Srivastava का इस पूरे प्रकरण पर कहना है- ”बेहद शर्मनाक। जिस पत्रकारिता पर हम यकीन करते हैं, वह इस स्तर तक पहुंच चुकी है?” समाज सेवी Sandip Naik कहते हैं- ”इसमें कौन-सी नई बात है. जब जनतंत्र में अपने को चौथा खम्बा बोलेंगे तो तीनों के समान ही आचरण करेंगे.”

पेश है महिलाओं के लिए दहशत का पर्याय बने आलोक कुमार की तस्वीर और उसके फेसबुक एकाउंट का लिंक….

इस शख्स के फेसबुक एकाउंट का लिंक ये है-

https://www.facebook.com/profile.php?id=100003299750957


पूरे प्रकरण को समझने के लिए मूल खबर पढ़ें….

शिक्षिका को डरा कर यौन शोषण करते पत्रकार का वीडियो हुआ वायरल, देखें कुछ तस्वीरें

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन