Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

शिक्षिका को डरा कर यौन शोषण करते पत्रकार का वीडियो हुआ वायरल, देखें कुछ तस्वीरें

बिहार के मधुबनी से खबर है कि एक टीवी पत्रकार का यौन शोषण करते हुए वीडियो लीक होकर वायरल हो गया है. वीडियो में पत्रकार महोदय खुद ही अपना कैमरा आन कर यौन शोषण का वीडियो बनाने के लिए उसे यथोचित स्थान पर रखते दिख रहे हैं. उनके साथ जो महिला है, वह वीडियो बनाए जाने से आपत्ति करती है लेकिन पत्रकार उसकी बात अनसुनी कर देता है.

वीडियो में दिख रही महिला थोड़ी डरी सहमी सी लग रही है. चर्चा है कि यह शख्स खुद को एक नेशनल चैनल का पत्रकार बताकर शिक्षिकाओं और आंगनवाड़ी में काम करने वाली महिलाओं का भयादोहन करते हुए उनका शारीरिक शोषण करता था. आरोप है कि वह उनका सेक्स वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी करता था.

इसी सिलसिले में उसने एक शिक्षिका के साथ अपना सेक्स वीडियो बनाया पर इस दफे मामला उल्टा पड़ गया. यह वीडियो लीक हो जाने से पत्रकार की कलई खुल गई. जो बात लोग पत्रकार के बारे में दफे छुपे कहते थे, अब वह सरेआम हो गया है.

देखें लीक हुए वीडियो से ली गई आरोपी पत्रकार की कुछ तस्वीरें….

इस प्रकरण के बारे में भड़ास संपादक यशवंत सिंह फेसबुक पर लिखते हैं :

”पत्रकार साले कितने घटिया हो गए हैं. बिहार के मधुबनी के एक पत्रकार का सेक्स वीडियो लीक हो गया है. इसमें ये महोदय खुद ही अपना कैमरा आन कर अपनी करतूत की कहानी रिकार्ड कर रहे हैं. असली खबर ये है कि इनके साथ जो महिला है, वह शिक्षिका है. ये पत्रकार शिक्षिकाओं और आंगनवाड़ी महिलाओं को डरा धमका कर, नौकरी खा जाने की बात कह भयादोहन करता था. फिर शारीरिक शोषण करते हुए वीडियो बनाता था जिसका बाद में उन महिलाओं को ब्लैकमेल करने के लिए इस्तेमाल करता था. इस नालायक पत्रकार के करतूत की खबर और वायरल सेक्स वीडियो से ली गई उनकी तस्वीरें भड़ास पर डाल दी हैं. उम्मीद करते हैं कि अब उसे सबक अच्छे से मिलेगा. ये गंदा आदमी फेसबुक पर भी है. चाहूंगा कि मधुबनी वाले साथी लोग उस गंदे-घटिया पत्रकार के एफबी एकाउंट का लिंक नीचे कमेंट बाक्स में डालें.”

अब आगे ये पढ़ें….

शिक्षिकाओं और आंगनवाड़ी महिलाओं का यौन शोषण करने वाले पत्रकार के नाम और पहचान का हुआ खुलासा

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन