Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

महिलाएं बड़े लोगों संग सोए बिना रिपोर्टर नहीं बन सकतीं, बीजेपी नेता ने FB पर शेयर की पोस्ट

Bhadas4media

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकार के गाल छूने से उपजे विवाद के बाद तमिलनाडु के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित ने माफी मांगी थी। इसके एक दिन बाद वरिष्ठ बीजेपी नेता एस वी शेखर ने एक विवादास्पद फेसबुक पोस्ट शेयर किया। इसमें महिला पत्रकारों को लेकर अभद्र टिप्पणियां थीं। इस फेसबुक पोस्ट का शीर्षक था, ‘मदुरई यूनिवर्सिटी, गवर्नर एंड द वर्जिन चीक्स ऑफ ए गर्ल।’ इस पोस्ट में दावा है कि कोई भी महिला बड़े लोगों के साथ सोए बिना न्यूज रीडर या रिपोर्टर नहीं बन सकती। इस पोस्ट के शेयर किए जाने के बाद चेन्नई के पत्रकारों ने शेखर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

फेसबुक पोस्ट में लिखा है, “हाल ही में की गई शिकायतों से कड़वी सच्चाई बाहर आ चुकी है। इन xxxगालीxxx महिलाओं ने गवर्नर पर सवाल उठाए हैं। मीडिया के लोग तमिलनाडु के तुच्छ, नीच और असभ्य जन हैं। कुछ अपवाद हैं। मैं सिर्फ उनकी इज्जत करता हूं, अन्यथा तमिलनाडु का पूरा मीडिया अपराधियों, धूर्तों और ब्लैकमेलर्स के हाथ में है।”

शेखर ने फेसबुक पोस्ट की शुरुआत में इसका क्रेडिट ‘थिरूमलाई एस’ नाम के शख्स को दिया है। शेखर ने द इंडियन एक्सप्रेस से बताया कि थिरूमलाई अमेरिका में एक ‘धुर बीजेपी समर्थक’ है। उन्होंने बताया, “अमेरिका जाने के दौरान मेरी उनसे मुलाकात हुई। उन्होंने मुझे बताया कि वह पीएम नरेंद्र मोदी के समर्थक हैं।” शेखर ने आगे कहा, “शेयर करने से पहले मैंने पोस्ट पूरी तरह से नहीं पढ़ी। मैं कभी किसी को गाली नहीं दूंगा। मैं उस पोस्ट को डिलीट करना चाहता था, लेकिन फेसबुक ने ब्लॉक कर दिया है। मैं अगले 24 घंटे तक फेसबुक अकाउंट नहीं खोल सकता।”

ज्ञात हो कि तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित द्वारा एक महिला पत्रकार के गाल छूने पर बड़ा विवाद हो गया था। इसके बाद राज्यपाल ने महिला पत्रकार को चिट्ठी लिखकर माफी मांगी थी। राज्यपाल ने लिखा कि महिला पत्रकार उनकी पोती के समान है। राज्यपाल ने यह भी कहा कि वह भी पत्रकारिता के पेशे से 40 सालों तक जुड़े रहे। घटना मंगलवार की है, जब एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महिला पत्रकार लक्ष्मी सुब्रमण्यन ने तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से सवाल पूछा था। इस पर राज्यपाल ने जवाब न देते हुए महिला पत्रकार का गाल छू लिया था।

इसे भी पढ़ें :

तमिलनाडु के राज्यपाल ने ‘वीक’ के महिला पत्रकार का गाल थपथपाया, देखें फोटो

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन