Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

भड़ासी Videos

ये मुस्लिम लड़की भी है ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ (देखें वीडियो)

हापुड़ की इस ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ से मिलिए… सपने थे फैशन डिजायनर बनने के, बन गई जज… आमिर खान की फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ में एक लड़की अपने मां के सपने पूरे करने और अपनी मंजिल पाने के लिए जीतोड़ प्रयास करती है और सफल हो जाती है. इसी किस्म की कहानी हापुड़ की इस ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ की है. यूपी के हापुड़ जिले की मुस्लिम लड़की जेबा रउफ जज बन गई है, मात्र 27 साल की उम्र में.

जेबा का ये पहला प्रयास था और उसने उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज जूनियर डिविजन (पीसीएस-जे) में 35वी रैंक हासिल करने में कामयाबी पाई. जेबा रउफ फैशन डिजाइनर बनना चाहती थी लेकिन उसने अपने माता-पिता का सपना पूरा करने के लिए जज बनने का फैसला लिया. जेबा रउफ हापुड़ के सिटी कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास के रहने वाले अब्दुल रउफ की बेटी है. 27 वर्षीय जेबा का सपना था फैशन डिजाइनर बनने का. पर माता पिता की इच्छा देख वह जज बनी.

जेबा ने डीयू से एलएलबी की है. फिर प्राइवेट कोचिंग ली. जेबा ने पीसीएस-जे 2016 की परीक्षा दी जिसमें सफल हुई. जेबा ने लड़कियों और महिलाओं को सन्देश दिया है कि वो पढ़ाई करें और अपने जीवन में कामयाबी प्राप्त करें।

देखें संबंधित वीडियो :

-हापुड़ से राहुल गौतम की रिपोर्ट.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन