Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

महाराष्ट्र

योगेंद्र यादव पर हमला, देखें वीडियो

मनदीप पुनिया-

योगेन्द्र यादव बहुत बहादुर व्यक्ति हैं. बात उनपर हुए इस हमले की निंदा की नहीं है. कोई आपसे अलग बात बोल रहा है तो क्या आप इस तरह से हमला करेंगे?

सैकड़ों की भीड़ है, पर योगेन्द्र हमलावरों से डर नहीं रहे. साल 2015 के बाद योगेन्द्र अपना कम्फर्ट ज़ोन छोड़कर लगातार भारत के गाँव गाँव फिरे हैं.

मैंने Yogendra Yadav और उनके आंदोलनों में होने को लेकर खूब रिपोर्टिंग की है, कई बार बहुत क्रिटिकल भी रही है. किसान आंदोलन में मैं योगेन्द्र यादव की पॉज़िशंस को लेकर क्रिटिकल लिख रहा था. लेकिन जब मेरी गिरफ़्तारी हुई तो वे लगातार पुलिस से मुझे छोड़ने के लिए फ़ोन घुमा रहे थे.

योगेन्द्र यादव की शारीरिक बनावट आपको दुबली लगती होगी लेकिन इस आदमी ने सो-सो-डेढ़ सो दिन पैदल खूब लंबी लंबी यात्राएँ की हैं. इस इंसान में खूब जान है. यह जो नौजवान उछल रहा है इसको योगेन्द्र एक लाफ़ा धर देते तो ये सांस भूल जाता. पर योगेन्द्र अपने बचाव के अलावा ऐसे लोगों पर कभी हाथ नहीं उठाते. यही उनकी पहचान है.

तर्क से योगेन्द्र को दो बार चुप करवा लीजिए, पर इस आदमी को कम से कम ऐसी गुंडागर्दी से तो चुप नहीं ही कराया जा सकता.

देखें वीडियो-

वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार की टिप्पणी-

अफ़सोस और शर्मनाक है कि योगेंद्र जी के साथ ऐसा हुआ। उनकी बात से कोई इतना उग्र हो सकता है, संभव ही नहीं । बेहद दुखद घटना है। क्या हमला करने वालों के पास कोई तर्क नहीं बचा था?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Rajan

    October 22, 2024 at 8:48 pm

    एक बार इनका मुँह भी काला किया गया था…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन