Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

योगीराज में भी है ‘मिठाई लाल’ का जलवा!

Mamta Tripathi-

योगी जी के एक मंत्रालय में रिटायर होने के बाद भी बड़े हो या छोटे अफ़सर, विभाग का मोह नहीं त्याग पा रहे। विभाग में “मिठाई लाल” के नाम से मशहूर रहे अफसर हर सरकार में सबके ख़ास रहे। योगी जी की सरकार में भी उनकी चाँदी रही।

मौजूदा IAS महोदय जो कि उनकी ख़ास क़िस्म की मिठाई के शौक़ीन हैं, रिटायरमेंट के बाद उसकी CBCID जाँच ख़त्म करायी, फिर दो बार नौकरी में एक्सटेंशन दिलाया ताकि मिठाई खाने को मिलती रहे।

योगी जी के तीसरी बार एक्सटेंशन देने से मना करने के बाद भी IAS ने चहेते मिठाईलाल को निजी कम्पनी में रखवा दिया। लेकिन विभाग में “मिठाई लाल” की मर्ज़ी के बिना आज भी पत्ता नहीं हिलता, फाइल तो बड़ी बात है।

मिठाई लाल अपने चेले चपाटों को भी रिटायर होने के बाद विभाग में ही रखवा लेता है। सरकारी ख़ज़ाने की जमकर लूट मची है.. पेंशन भी, 1 लाख सेलरी भी…राम नाम की लूट है, लूट सके तो लूट…

योगी जी देखिए अफसर कैसे आपकी आँखों में धूल झोंक रहे हैं..

Twitter @MamtaTripathi80

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन