महाकुंभ आयोजन को लेकर तमाम तरह के वाद-विवाद हो रहे हैं। विपक्षी दल बीजेपी को घेर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को घेरने की नाकाम कोशिशें कर रहे हैं।
इस बीच आज विधानसभा में योगी आदित्यनाथ ने कुंभ आयोजन पर उठ रही उंगलियों का जवाब लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार अनिल कुमार की फेसबुक पोस्ट को पढ़कर दिया। मसला, पर इतना रह छूटा, की बाबा ने अनिल कुमार जी का नाम नहीं लिया।

पत्रकार की पोस्ट पर उनका नाम नहीं लिया, बस, मु्ख्यमंत्री जी ने इस एक बात की कमी जरूर कर दी। नीचे इस पोस्ट का असली स्क्रीनशॉट और सीएम योगी द्वारा कही बात के वीडियो हैं.. साथ ही कुछ प्रतिक्रियाएं भी…
भारत सिंह-
आज मजा आ गया। वजह अपने अनिल कुमार भाई हैं। महाकुम्भ मेला की वर्तमान वस्तुस्थिति पर उन्होंने मन से समीक्षा की है।
उनकी समीक्षा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने सदन में पढ़ा। बहुत सारगर्भित समीक्षा है, बल्कि समीक्षा नहीं एक “मुद्दा” लिखा है अनिल भाई ने।
महराज द्वारा की गई “हाड़-तोड़” मेहनत और उनकी मेहनत को “बेमानी” बताने वालों की मंशा को शब्दों में उकेरा है। कृपया पूरा वीडियो सुनें, अच्छा लगेगा। अपने अनिल भाई को बहुत-बहुत बधाई, चाय, बन-मक्खन तो खिलाऊँगा ही।
सुनील सिंह-
आज सदन में मुख्यमंत्री जी ने अनिल कुमार भइया की लिखी चंद शब्दों को पढ़कर, मौहाल गर्दा गर्दा कर दिये। भइया की लंबी पोस्ट के कुछ अंश ये थे, उनके फेसबुक वाल पर-
महाकुम्भ में जिसने जो तलाशा, उसको वह मिला-
गिद्धों को केवल लाश मिली
सूअरों को गंदगी मिली
संवेदनशील लोगों को रिश्तों की खूबसूरत तस्वीर मिली
आस्थावान को पुण्य मिला
सज्जनों को सज्जनता मिली
भक्तों को भगवान मिले…
अनिल कुमार का पोस्ट पढ़ते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वीडियो देखें-
https://x.com/myogiadityanath/status/1893990894413758669?s=46
https://www.facebook.com/100004333572345/videos/9251712301611925/?rdid=Jonlph6YnqUGXE9J#
https://www.facebook.com/share/v/18qUsXNsKp
मूल पोस्ट…



