Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

स्टार प्रचारकों की सूची में योगी आदित्यनाथ का नंबर 22 वें स्थान पर हैं!

रवीश कुमार-

पार्टी की लिस्ट कैसे बनती है, इस पर मेरी कोई निश्चित जानकारी नहीं है। कर्नाटका चुनाव के लिए बीजेपी नेताओं की सूची जारी की गई है। इस सूची में योगी आदित्यनाथ 22 वें नंबर पर नज़र आ रहे हैं। ख़बरों में तो यही छपता है कि चुनावी सभाओं में योगी आदित्यनाथ की भारी मांग होती है।

कर्नाटका चुनाव के लिए बीजेपी ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में योगी आदित्यनाथ को 22 वें नंबर पर रखा गया है। उनसे ऊपर 14 और 15 नंबर पर निर्मला सीतारमण और स्मृति ईरानी का नाम छपा है। यह मानने वाली बात नहीं है कि योगी आदित्यनाथ से ज़्यादा निर्मला सीतारमण की मांग होगी। हम नहीं जानते कि बीजेपी ने यह सूची लोकप्रियता के आधार पर बनाई है या वर्णाक्षरों के हिसाब से। फिर भी स्टार प्रचारकों की सूची में सबसे बड़े स्टार का नाम 22 वें नंबर पर है, यह बहुत कुछ कहता है।

धर्मेंद्र प्रधान का नाम भी योगी आदित्यनाथ के आगे है। क्या धर्मेंद्र प्रधान योगी आदित्यनाथ से भी लोकप्रिय नेता है? फिर धर्मेंद्र को 16 वें नबर और योगी आदित्यनाथ को 23 वें नंबर पर क्यों रखा गया है? अरुण सिंह महासचिव है, पार्टी संगठन के पुराने नेता हैं मगर इनके भाषण को सुनने के लिए कर्नाटका में कौन बेचैन है, हमने तो कहीं भी नहीं सुना कि अरुण सिंह को लोग बुला रहे हैं।

बीजेपी की यह सूची कमाल की है। दो मुख्यमंत्री और एक उप मुख्यमंत्री का नाम एक साथ है। मगर क्रम में काफी नीचे है। नेता लोग अपना नाम पहले देखना चाहते हैं, यह किसी भी नेता की चाहत होती है। 22 नंबर पर अपना नाम देखकर योगी आदित्यनाथ खुश तो नहीं हुए होंगे। वैसे ऐसी बातों पर तुरंत सब एक दूसरे को सामान्य कार्यकर्ता कहने लग जाते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन