Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

YouTube पर कमाल कर रहा पत्रकार दिग्विजय सिंह का News Pathh

News Pathh यूट्यूब के विशाल सागर में तेज़ी से आगे बढ़ रहा एक ऐसा जहाज है जिसे दर्शकों का भरपूर प्रेम मिल रहा है। कुछ ही महीनों में News Pathh ने 50 हज़ार से भी अधिक सब्सक्राइबर्स के साथ अपनी एक खास पहचान बनाई है।

न्यूज़ पथ की नाव के खेवनहार देश के तमाम बड़े मीडिया संस्थानों- न्यूज18 इंडिया, इंडिया टीवी, नवभारत टाइम्स आदि में 20 वर्षों तक कार्य कर चुके दिग्विजय सिंह हैं। दिग्विजय के साथ उनके परम मित्र और अमेज सॉल्यूशंस के फाउंडर रितेश श्रीवास्तव और को. फाउंडर पीयूष श्रीवास्तव कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

NewsPathh की टीम में रौनक तिवारी जो सीनियर मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर पदस्थ हैं। एडिटिंग की जिम्मेदारी गरिमा लालवानी और शिवम के कंधों पर है, जबकि कैमरामैन की भूमिका लोकेश ठाकुर निभा रहे हैं।

इस चैनल पर राजनैतिक ख़बरों के साथ-साथ सिनेमा और क्राइम की ख़बरें भी प्रदर्शित की जाती हैं। इसके अलावा चैनल में साप्ताहिक तौर पर पॉडकास्ट भी प्रदर्शित किया जाता है, जिसमें देश की तमाम हस्तियों के अद्भुत साक्षात्कार लिए जा चुके हैं।

गौरतलब है कि फूलन देवी हत्याकांड के आरोपी शेर सिंह राणा, कीर्ति चक्र से सम्मानित पूर्व सैन्य अधिकारी श्री एनएन डी. दुबे जिन्होंने गाज़ी बाबा का एनकाउंटर किया था, ऐसी हस्तियों का PODCAST लोगों ने खूब पसंद किया। इनके अलावा प्रख्यात कवि श्री शंभू शिखर, सुप्रसिद्ध योगाचार्य श्री सोहित योगी सहित कई सुविख्यात हस्तियों के पॉडकास्ट न्यूज पथ पर प्रदर्शित हो चुके हैं।

देखें कुछ वीडियो….

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन