Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

YouTube ने EVM की वीडियो दिखाने पर दो स्वतंत्र पत्रकारों को रेवेन्यू न देने की चेतावनी दी!

YouTube पर ईवीएम मसीनों के प्रभाव को लेकर वीडियो दिखाने को लेकर स्वतंत्र पत्रकार सोहित मिश्रा और मेघनाद के चैनलों के मॉनेटाइजेशन पर पाबंदी लगा देने की चेतावनी दी गई है.

बताया जा रहा है कि यूट्यूब ने ऐसे कुछ वीडियो के मॉनेटाइजेशन पर अंकुश लगाना भी शुरू कर दिया है. इसका मतलब ये है कि अब क्रिएटर्स को ऐसे कंटेंट से आने वाले विज्ञापन की राशि का हिस्सा नहीं मिलेगा.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट बताती है कि यूट्यूब ने इस निर्णय के लिए अपनी एडवरटाइजर-फ्रेंडली गाइडलाइंस का हवाला देते हुए कहा कि साफतौर पर गलत जानकारी देने वाले वीडियो एड रेवेन्यू (विज्ञापनों से मिलने वाला पैसा) के लिए पात्र नहीं हैं.

बता दें कि NDTV में काम कर चुके सोहित मिश्रा ऑफिशियल के 3.68 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं और न्यूज़लॉन्ड्री के बाद स्वतंत्र पत्रकारिता कर रहे मेघनाद के चैनल पर 42 हजार से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं.

सोहित मिश्रा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि, “प्रिय YouTubeIndia YouTube यह चौथा वीडियो है जहां आपने मुद्रीकरण को केवल इसलिए सीमित कर दिया है क्योंकि हमने उल्लेख किया है कि चुनाव आयुक्त को Z प्लस सुरक्षा प्रदान की गई है। क्या हमें चुनाव या चुनाव आयुक्त शब्द का प्रयोग नहीं करना चाहिए? यह आपकी नीतियों के विरुद्ध कैसे जाता है?”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन