Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

राजस्थान

यूट्यूब से पढ़कर बिना प्रैक्टिकल पास हो रहे डॉक्टर, भय पैदा करती ये खबर बनाने वाले रिपोर्टर को मिला सम्मान!

अरविंद चोटिया-

ले ही इन्हें बंद कर दीजिए…

यूट्यूब से पढ़कर और बिना प्रैक्टिकल के पास हो रहे डॉक्टरों की खबर भय पैदा करने वाली है। भले ही इन मेडिकल कॉलेजों में तैयार हो रहे डॉक्टरों को झोलाछाप नहीं कहा जाएगा क्योंकि इनके पास डिग्री होगी लेकिन वह डिग्री किस काम की जिसमें ज्ञान मिला ही नहीं हो, पढ़ाई हुई ही नहीं हो?

बिना शिक्षकों के चल रहे इन मेडिकल कॉलेजों में तैयार हो रहे कथित डॉक्टर आने वाले दिनों में विभिन्न अस्पतालों में डिग्री धारी डॉक्टर बनकर बैठेंगे ही और भोले भाले लोग इनको भगवान मानकर ही अपना जीवन बचाने के लिए आएंगे भी लेकिन क्या ये उम्मीदों पर खरे उतर पाएंगे?

भले ही यह सब किसी की भी गलती से हो रहा हो लेकिन भजनलाल शर्मा जी, आपसे आग्रह है कि आप जिस प्रकार बिना संसाधनों के घोषित किए गए जिले और बिना इंफ्रास्ट्रक्चर के खोले गए महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम स्कूल बंद करने जा रहे हैं, वैसे ही इन तथाकथित मेडिकल कॉलेज को भी प्रॉपर इंफ्रास्ट्रक्चर और शिक्षकों की उपलब्धता होने तक के लिए बंद कर दीजिए।

डॉक्टर की डिग्री कोई सामान्य डिग्री नहीं होती। यह लोगों के जीवन से जुड़ी डिग्री होती है।

आम लोगों के जीवन को ऐसे डॉक्टरों के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता जिनको पढ़ने के लिए शिक्षक नहीं है और प्रैक्टिकल के लिए लैब नहीं है। करोड़ों रुपए खर्च करके अपने बच्चों को डॉक्टर बनाने वाले उन हजारों माता-पिता के सपनों पर भी यह कुठाराघात है।

बात बहुत कड़वी है लेकिन यह सच है..

इस शानदार खबर के लिए जोधपुर के युवा पत्रकार महावीर प्रसाद शर्मा को बहुत बधाई।

यह बहुत ही सुखद अवसर होता है जब आप खोजी पत्रकारिता के लिए “माणक अलंकरण” जैसा सम्मान प्राप्त करने जा रहे हो और उसी दिन अखबार में एक खोजी खबर लीड खबर के रूप में प्रकाशित हुई हो।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन