Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

कुणाल कामरा की चिंता में डूबे लोगों के लिए चेन्नई से यह समाचार आया है!

तमिलनाडु के यूट्यूबर ‘Savukku’ शंकर के चेन्नई स्थित घर पर हमला हुआ है। आरोप है कि 20 से अधिक लोग, जिनमें पुरुष और महिलाएं शामिल थीं, सफाई कर्मचारियों के रूप में आए और उनके घर में घुसकर तोड़फोड़ की। हमलावरों ने घर में मानव मल मिश्रित गंदगी भी फैलाई।

शंकर की मां कमला ने इस मामले में पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि इस हमले के पीछे चेन्नई पुलिस के कुछ अधिकारी शामिल हो सकते हैं। शंकर ने हाल ही में सीवेज ट्रकों की खरीद में भ्रष्टाचार को लेकर एक खुलासा किया था, जिसे इस हमले की वजह माना जा रहा है।

घटना के बाद ग्रेटर चेन्नई पुलिस कमिश्नर ए अरुण ने मामले को क्राइम ब्रांच-क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CB-CID) को सौंपने की सिफारिश की।

शंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस घटना के वीडियो भी साझा किए हैं और आरोप लगाया है कि हमलावरों ने उनकी मां के फोन से वीडियो कॉल कर उन्हें धमकी दी। घटना के बाद हमलावरों ने उनके घर के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया और उनकी गिरफ्तारी की मांग की।

यह मामला अब CB-CID की जांच के अधीन है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


हर्षवर्धन त्रिपाठी-

kunalkamra की चिंता में डूबे लोगों के लिए Chennai से यह समाचार आया है।

संबंधित खबर…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन