Connect with us

Hi, what are you looking for?

उत्तर प्रदेश

जी न्यूज़ ने तानी तेंदुए के शूट एन साइट की खबर, डीएम मुराबाद ने खंडन कर दिया!

News post screenshot about a leopard attack in Moradabad; Hindi headlines with a circled leopard image and an 'Available ON' banner, plus blue hashtags above.

मुरादाबाद: ठाकुरद्वारा इलाके में तेंदुओं का आतंक दिन व दिन बढ़ता चला जा रहा है। बलिया वहांपुर गांव में एक के बाद एक तेंदुए के हमले से तीन मौते हो चुकी हैं। शनिवार को घर में सो रहे एक युवक को तेंदुआ उठाकर ले गया और 200 मीटर दूरी पर लेजाकर उनको अपना निवाला बना लिया।

उसी गांव में पहले भी तेंदुए के हमले से 2 महिलाओं की मौत हो चुकी है। अब तीसरी घटना के बाद लोगो में वन विभाग के प्रति बेहद नाराजगी और गुस्सा देखा जा रहा था लोगो ने शव पोस्टमार्टम को भेजने से इंकार कर दिया और लोग हंगामा करने लगे थे। उन्हीं लोगों को एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह समझा रहे थे। ग्रामीणों द्वारा उनसे तेंदुए को शूट एट साइट की मांग की जा रही थी। जिसके जवाब में उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया तो वहाँ खड़े मीडियाकर्मी ने उनकी चोरी से वीडियो बना ली और उसे वायरल कर दिया।

यह खबर प्रमुख्य के साथ जी न्यूज़ पर प्रसारित हुई। उसके बाद उनकी उस वीडियो का छोटा अंश वायरल कर दिया गया जिससे और मीडिया कर्मी भी उसे अपनी सुर्खी बना लें। जिसके बाद कुछ न्यूज पोर्टलों ने भी इस खबर को वायरल करना शुरू कर दिया। जिससे जिले भर में तेंदुओं को देखते ही शूट एट साइट की खबर आग की तरह फैल गई।

देर रात्रि यह खबर सोशल मीडिया पर जब वायरल हुई तो सूचना विभाग को जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया के आदेश पर इसका खंडन करना पड़ा सूचना विभाग ने यह स्पष्ट किया यह खबर भ्रमक झूठी और निराधार है।

मुरादाबाद जनपद भर के पत्रकारों में चर्चा है, जी न्यूज़ के पत्रकार द्वारा पहले भी कई ऐसे मामलों में जल्दबाजी दिखाई गई है। जिसके चलते इस तरह की फजीहत उठानी पड़ी है।

पढ़िए खंडन-

WhatsApp-like message card showing a video thumbnail of a man with a wooden staff in a grassy field, with police nearby, followed by Hindi news text.
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन