Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

छात्र नेता और संपादक जियाउर्रहमान व तेजतर्रार वकील प्रतीक चौधरी रालोद में शामिल, जयंत ने कराई घर वापसी

अलीगढ। रालोद का छात्र संगठन अब अलीगढ से एक बार फिर पश्चिमी यूपी की छात्र राजनीति में सक्रिय होने जा रहा है। छात्र रालोद को धार देने के लिए रालोद के पश्चिमी यूपी अध्यक्ष डॉ अनिल चौधरी के जरिये रालोद ने छात्र नेता और व्यवस्था दर्पण मैग्जीन के संपादक जियाउर्रहमान को पुनः पार्टी में शामिल किया है। सोमवार को समाजवादी पार्टी से इस्तीफ़ा देकर सबको चौंकाने के बाद अब छात्र नेता और पत्रकार जियाउर्रहमान ने अपने पुराने घर रालोद में वापसी की है।

राष्ट्रीय लोकदल से राजनीति शुरू करने वाले जियाउर्रहमान मंगलवार को मथुरा में राष्ट्रीय लोकदल के युवराज जयंत चौधरी के समक्ष रालोद में शामिल हो गए। उनके साथ यूथ एडवोकेट काउन्सिल के संयोजक अधिवक्ता नेता प्रतीक चौधरी, शैलेश रावत एड. और छात्र नेता किरनपाल सिंह भी रालोद में शामिल हो गए हैं। रालोद युवराज जयंत चौधरी ने छात्र नेता जियाउर्रहमान से छात्रों, नौजवानों, गरीबो और किसानो के लिए संघर्ष करने एवं पार्टी को आगे बढाने का आव्हान किया है। पश्चिमी यूपी के अध्यक्ष पूर्व विधायक डॉ अनिल चौधरी ने कहा कि छात्रों के लिए संघर्ष करने वाले छात्र नेता जियाउर्रहमान और उनके साथियों के रालोद में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और छात्र रालोद भी यूपी में मजबूत होगा। डॉ अनिल चौधरी ने सभी से छात्रों और युवाओं के मुद्दे पर संघर्ष करने को कहा और हर स्तर पर पार्टी के साथ होने का भरोसा दिया।

छात्र नेता जियाउर्रहमान ने कहा है कि चौ चरण सिंह की नीतियों पर चलकर ही नौजवानों, किसानो व देश का विकास हो सकता है। उन्होंने कहा कि छात्र रालोद का संगठन मजबूत कर पूरे प्रदेश में छात्रों और युवाओं की लड़ाई दमदारी से लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि कालेज-कैम्पसों के भगवाकरण के खिलाफ भी जल्द ही पश्चिमी यूपी में अभियान चलाया जायेगा। युवा अधिवक्ता प्रतीक चौधरी ने कहा है कि रालोद सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है, छात्रो, नौजवानों और किसानो का हित रालोद में ही सुरक्षित है। आमजन की समस्याओं को सभी मिलकर उठाएंगे। छात्र नेता जियाउर्रहमान के साथ युवा अधिवक्ता नेता प्रतीक चौधरी, शैलेश रावत एड., छात्र नेता किरनपाल सिंह, मनोज सिंह भोला, सूरज सिंह, नफीस अहमद, अरबाज खान, शुभम सिंह भी रालोद में शामिल हुए।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन