Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पत्रकार मनोज प्रियदर्शी के यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करिए

गुजरात से एक पत्रकार का करबद्ध अनुरोध….

दोस्तों, मेरा नाम मनोज प्रियदर्शी है। मैं न सेलिब्रिटी पत्रकार हूं न ही डिज़ाइनर पत्रकार। आपकी तरह एक सामान्य सा मीडिया मजदूर हूं। 16 साल हो गए। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड में रहा, अब गुजरात में हूं। लेकिन, घर से ऑफिस और ऑफिस से घर…बस यही मेरी पत्रकारिता की दुनिया रही।

ट्रेनी से सीनियर न्यूज़ एडिटर के पद तक पहुंचा, लेकिन स्थिति ऐसी रही कि अगर किसी कारणवश सैलरी कम आई या देर से आई तो उस महीने घर चलाने का संकट खड़ा हो जाए। एक बड़े एडिटर हमेशा कहा करते थे कि पत्रकारों पर कब संकट आ जाए, कोई नहीं जानता। इसलिए आय का दूसरा स्रोत जरूर बनाएं।

मैं चाहकर भी कभी उनकी सलाह पर अमल नहीं कर सका। वजह वेतन से सिर्फ घर का खर्चा ही चल पाता था। लेकिन अब एक कोशिश कर रहा हूँ। खुद का यूट्यूब चैनल बनाया हूं। एक बड़ी उम्मीद के साथ। चैनल का नाम मैंने Khoj khabar रखा है। मेरे पत्रकार साथियों, आप सबसे गुजारिश है कि कृपया इसे सब्सक्राइब कर अपना प्यार और आशीर्वाद दें।

दुनिया में एक ही दौलत मैंने अबतक कमाई है और वो है अपने से जुड़े पत्रकार साथियों का प्यार और विश्वास। आपका ये सहयोग मेरे लिए किसी प्राण वायु की तरह होगा और सब्सक्राइब करने के लिए मैं सदा आपका ऋणी रहूंगा। ये इसलिए भी जरूरी है कि यूट्यूब के नियमों के अनुसार एक साल में 1000 सब्सक्राइबर्स होने चाहिए, लेकिन साढ़े सात महीने में महज 400 ही हो पाए।

अब अगर साढ़े 4 महीनों में बाकी 600 सब्सक्राइबर्स नहीं हो पाए तो न सिर्फ चैनल ग्रो नहीं कर पाएगा, बल्कि मेरी और मेरे परिवार की एक बड़ी आस खत्म हो जाएगी। प्लीज मेरी मदद कीजिएगा। खोज खबर को सब्सक्राइब करिए।

यूट्यूब सर्च में Khoj khabar manoj priyadarshi टाइप कर सर्च करें। चैनल दिखते ही सब्सक्राइब वाले लाल बटन और घंटी के बटन को दबा दें।

चैनल पर वैसे तो कई वीडिओज़ हैं, लेकिन ये 3 लेटेस्ट और उपयोगी हैं। इन्हें देख सकते हैं….

1-कोरोना मरीज के इलाज पर कितना खर्च आता है? निजी अस्पताल किस तरह लूट रहे हैं मरीजों को:

2- मिलें 2 साल की नन्ही भारतीय जलपरी से :

3-लॉकडाउन के बाद कैसा दिखता है सूरत, जानें मॉल, टेक्सटाइल, बाजार …सबका हाल:

Khoj khabar चैनल को सब्सक्राइब करने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। आपका एक छोटा सा सहयोग मेरे और मेरे परिवार के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं होगा।
मनोज प्रियदर्शी
Khoj khabar

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन