Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

हिंदुस्तान अखबार की बरेली यूनिट से पांच मीडियाकर्मी नौकरी से हटाए गए

वैश्विक महामारी कोरोना संकट के दौरान लॉक डाउन में निजी क्षेत्र के किसी भी संस्थान से कर्मचारी को ना निकाले जाने और उसके वेतन से किसी प्रकार की कोई कटौती न किए जाने की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपील छापने वाले अखबारों ने सबसे पहले उल्लंघन शुरू किया। बड़ी खबर हिंदुस्तान बरेली से है, जहां संस्थान ने लॉक डाउन के बहाने कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाना शुरू कर दिया है। चिन्हित किए गए कर्मचारियों पर इस्तीफा देकर संस्थान छोड़ देने का दबाव बनाया जा रहा है। कईयों को टर्मिनेशन लेटर उनके पते पर कोरियर से भेज दिया गया।

हिंदुस्तान की बरेली यूनिट में विज्ञापन विभाग में डिजाइनर के पद पर तैनात भागीरथ जो कि लॉक डाउन में घर से ही सिस्टम पर कार्य कर रहा था, 27 मई को उसके घर पर लगे सिस्टम को कंपनी के अधिकारियों ने वापस मंगवा लिया और फोन पर उसे मना कर दिया कि अब उसकी सेवाओं की कंपनी को आवश्यकता नहीं है। तब से भागीरथ कंपनी के विज्ञापन प्रबंधक मनीष राय व एचआर के सहायक प्रबंधक सत्येंद्र अवस्थी को मोबाइल पर फोन कर रहा है लेकिन फोन नहीं उठ रहा है। उसकी माह मई की सैलरी भी अकाउंट में नहीं आई है। विज्ञापन विभाग के ही सौरभ जो कि क्लासीफाइड विज्ञापन की बुकिंग का कार्य देखते थे, उनको भी 27 मई को फोन पर ऑफिस आने से मना कर दिया गया।

बरेली यूनिट के प्रोडक्शन विभाग में कार्यरत एग्जीक्यूटिव हरपाल को मंगलवार को प्रोडक्शन मैनेजर प्रलय चक्रवर्ती व एचआर के सहायक प्रबंधक सत्येंद्र अवस्थी ने अपने कक्ष में बुलाया और इस्तीफा लिख कर देने को कहा। हरपाल ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया, तब बुधवार को उसके घर के पते पर कोरियर से टर्मिनेशन लेटर भेज दिया गया।

हरपाल वर्ष 2014 से बरेली यूनिट में कार्य बताए जाते हैं। इससे पहले वे टाइम्स ऑफ इंडिया में अपनी सेवाएं दे रहे थे। बुधवार को उन्हें उनके विभागीय हेड बलराम ने फोन कर समझाया कि दो के बजाय 4 माह की सैलरी दिला दी जाएगी, इस्तीफा दे दो। हरपाल के इस्तीफा न देने पर अड़ जाने से बरेली में प्रोडक्शन विभाग के अधिकारी उच्च अधिकारियों को जवाब देने को लेकर परेशान है। हरपाल को यह भी झांसा दिया गया कि यदि वह स्वेच्छा से इस्तीफा दे देंगे तो उनको कंपनी कुछ दिन बाद हल्द्वानी यूनिट में एडजस्ट कर देगी।

बताते है कि हिंदुस्तान बरेली यूनिट में प्रोडक्शन विभाग में मैकेनिकल में कार्यरत भुल्लन व इलेक्ट्रीशियन जगदीश दास की भी लॉक डाउन में सेवाएं समाप्त कर दी गई।

मंगलवार को प्रोडक्शन मैनेजर व एचआर के हेड ने भुल्लन व जगदीश दास को बुलाकर उनसे जबरदस्ती इस्तीफा लिखा लिया। बताते है कि हिंदुस्तान बरेली यूनिट में करीब डेढ़ दर्जन कर्मचारियों को छटनी के लिए चिन्हित कर लिया गया, जिनसे धीरे-धीरे बुलाकर इस्तीफा लिखवाया जा रहा है। छटनी की कार्रवाई को लेकर बरेली यूनिट में दहशत का माहौल है। हर किसी को अपने ऊपर तलवार लटकी नजर आ रही है।

कर्मचारी इस कार्रवाई को मजीठिया वेज बोर्ड से जोड़कर भी देख रहे हैं क्योंकि कंपनी में जो लोग मजीठिया की लड़ाई पिछले कई वर्षों से लड़ रहे हैं और बराबर मैदान में डटे हैं, वे कंपनी के लिए परेशानी का बड़ा कारण बने हुए हैं। क्लेम के मुताबिक उनकी कंपनी पर करोड़ों रुपए की देनदारी बन रही है।

बरेली से बेबाक पत्रकार निर्मलकांत शुक्ला की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन