Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

सर्वाधिक टीआरपी हासिल कर भी रिपब्लिक भारत से पीछे है आजतक, सबसे खराब हालत में एबीपी न्यूज!

इस साल के 36वें हफ्ते में सबसे ज्यादा टीआरपी (3.1) हासिल करने के बावजूद आजतक को नंबर दो की कुर्सी से ही संतोष करना पड़ रहा है. आजतक कई हफ्तों से नंबर दो पर है. नंबर एक की कुर्सी रिपब्लिक भारत चैनल के पास है. रिपब्लिक भारत अपनी टीआरपी इस हफ्ते बढ़ाने में भी कामयाब हुआ है.

इंडिया टीवी तीन नंबर पर है. टीवी9भारतवर्ष चौथे नंबर पर है.

सबसे बुरा हाल एबीपी न्यूज का है. कभी दो नंबर पर रहने वाले इस चैनल का बंटाधार यहां के मार्केटिंग के आकाओं ने कर दिया है. जब चैनल की कमान मार्केटिंग मैन के पास होगी तो वो सिवाय रेवेन्यू के क्या सोच सकता है. उसके अधीन कार्यरत संपादकीय कर्मी बस यसमैन किस्म की रुटीन लीक पीटने वाली पत्रकारिता कर रहे हैं.

एक तरफ जहां रिपब्लिक भारत सुशांत प्रकरण को तो टीवी9भारतवर्ष चीन संघर्ष को लेकर पूरी ताकत झोंकते हुए टीआरपी के मोर्चे को फतह करने में कामयाब हुए वहीं एबीपी न्यूज जैसे चैनल वही दशक भर पुराने घिसे पिटे शो के जरिए टीआरपी हासिल करने की जुगत लगाते रहे. विश्लेषकों का कहना है कि जल्द ही एबीपी न्यूज को न्यूज नेशन के भी नीचे जाना पड़ सकता है. एबीपी न्यूज में कोई भी कायदे का टीम लीडर नहीं है. सब नौकरी बचाने व नौकरी बजाने वाले हैं जिनके पास आइडियाज के नाम पर नया कोई ऐसा इन्नोवेशन नहीं है जो देश भर के दर्शकों को अपनी तरफ खींच सकें.

कहा जा सकता है कि एबीपी न्यूज ने न्यूज चैनलों की टीआरपी रेस से खुद को बाहर कर लिया है. जो चैनल टाप फाइव में नहीं हैं उनका नामलेवा फिर कोई नहीं बचता. जी न्यूज भी टाइप फाइव से बाहर हो चुका है. ये दोनों चैनल कभी नंबर दो पर हुआ करते थे. आज विभ्रम के गड्ढे में गिरकर लगातार गर्त में जा रहे हैं.

देखें आंकड़े-

Weekly Relative Share: Source: BARC, HSM, TG:NCCS 15+,TB:0600Hrs to 2400Hrs, Wk 36

Republic Bharat 22.0 up 1.6

Aaj Tak 17.0 up 3.1

India TV 10.9 dn 0.9

TV9 Bharatvarsh 10.5 dn 1.4

News18 India 8.3 dn 1.2

Zee News 8.2 dn 0.3

ABP News 7.7 dn 0.2

News Nation 5.6 dn 0.1

Tez 3.4 dn 0.2

News 24 3.3 dn 0.5

NDTV India 1.9 same

India News 1.1 same

TG: NCCS AB Male 22+

Republic Bharat 22.1 up 1.4

Aaj Tak 16.0 up 3.0

India TV 11.4 dn 0.6

TV9 Bharatvarsh 10.5 dn 1.4

Zee News 8.7 dn 0.6

News18 India 8.0 dn 1.2

ABP News 7.5 dn 0.1

News Nation 6.1 up 0.1

News 24 3.4 dn 0.4

Tez 2.8 dn 0.1

NDTV India 2.3 same

India News 1.3 same

इसके ठीक पहले वाले हफ्ते का हाल जानें-

TRP : रिपब्लिक भारत ने हमेशा के लिए आजतक को जमींदोज कर दिया!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन