Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

एक सूचना को तीन बड़े अखबारों ने ऐसे छापा कि पाठक हुए कनफ्यूज!

Shishir Soni : तीन बड़े अखबार हैं। तीनो में तृणमूल से भाजपा में आये नेताओं की खबर अलग अलग सूचनाएँ दे रही है। टाइम्स ऑफ़ इंडिया की हेडिंग है तृणमूल के एक विधायक और 50 पार्षद भाजपा में शामिल हुए।

दैनिक भास्कर अपने पाठकों को बता रहा है ममता के 2 विधायक और 50 पार्षद भाजपाई हुए। दैनिक जागरण में भी तृणमूल से भाजपाई हुए विधायक की संख्या 2 बताई गई मगर पार्षदों की संख्या 63 छपा है। विधायक तृणमूल के एक हैं या 2 जिन्होंने पाला बदला।

पार्षदों की संख्या 50 है या 63 – पाठक कंफ्यूज है। सही जानकारी देते हुए, गलत जानकारी देने वाला अख़बार क्या अपने सुधि पाठकों से माफ़ी मांगेगा?

दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार शिशिर सोनी की एफबी वॉल से.

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. Shanker Lal Parjapati

    May 29, 2019 at 6:24 pm

    पत्रकारिता का स्वर्ण काल चल रहा है , जो इच्छा हो वो छापो। मगर मोदी-भाजपा के खिलाफ नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन