Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

गुजरात

गुजरात में मीडियाकर्मियों पर हमले के आरोप में चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात में पुलिस ने मीडिया पर हमला किया था. इसको लेकर पत्रकारों में भारी आक्रोश था और मीडियाकर्मी धरने पर बैठ गए थे. गुजरात के जूनागढ़ शहर में स्वामीनारायण टेंपल बोर्ड के चुनाव के दौरान कवरेज करने गए संदेश न्यूज चैनल के मीडिया कर्मियों पर कुछ पुलिस वालों ने लाठियां चलाई थी.

इसके बाद गुजरात में चारों तरफ मीडिया जगत में इस घटना के खिलाफ गुस्सा पनप गया. मीडियाकर्मियों ने इस हरकत का एकजुट होकर विरोध करना शुरू कर दिया और धरने पर बैठ गए. बढ़ते विरोध को देखते हुए गुजरात के गृह मंत्री ने इस मामले में कोर्ट कार्यवाही करने के आदेश दिए थे. इसके बाद जुनागढ रेंज आईजी ने एक पीएसआई और तीन कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है.

प्रतीक पांड्या की रिपोर्ट.

मूल खबर…

मोदी के गुजरात में मीडिया पर हमला, पत्रकार बैठे धरना पर

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन