Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पीलीभीत में पत्रकार की स्कूटी से 40 किलो गोमांस बरामद

वाहन चेकिंग के दौरान मझोला पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पकड़े गए महिला-पुरुष को पुलिस ने जेल भेजा, स्कूटी जब्त… पीलीभीत में वाहन चेकिंग के दौरान मझोला चौकी पुलिस ने स्कूटी पर जा रहे लोगों को चेक किया तो 40 किलो गोमांस बरामद हुआ। स्कूटी मझोला के एक पत्रकार की है। पुलिस ने गोमांस सहित स्कूटी को जब्त कर लिया। पकड़े गए। दोनों लोगों का चालान कर उन्हें जेल भेज दिया गया।

न्यूरिया थाना अंतर्गत मझोला चौकी पुलिस एक सूचना पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने खटीमा की ओर से आ रहे स्कूटी सवार लोगों को रोका जिनके पास तलाशी में 40 किलो गोमांस बरामद हुआ। स्कूटी पर “प्रेस” लिखा हुआ था। मौके पर गोमांस सहित पकड़े गए लोगों में मझोला क्षेत्र के हल्दी फार्म निवासी जोगा सिंह और उसके साथ न्यूरिया कस्बा के मोहल्ला तिगड़ी निवासी परवीन पत्नी मतलूब थी। स्कूटी जोगा सिंह चला रहा था।

जोगा सिंह को यह उम्मीद नहीं थी कि वाहन चेकिंग के दौरान स्कूटी पर प्रेस लिखे होने के बावजूद पुलिस उसे रोक लेगी। दरअसल पुलिस को लगातार सूचनाएं मिल रही थी कि प्रेस लिखे वाहनों से भी अवैध कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है।

न्यूरिया थानाध्यक्ष बिरजा राम ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान स्कूटी से गोमांस ले जा रहे दो लोग पकड़े गए। इनमें मझोला क्षेत्र के हल्दी फार्म निवासी जोगा सिंह व उसके साथ न्यूरिया कस्बा के मोहल्ला तिगड़ी निवासी परवीन पत्नी मतलूब है। दोनों को जेल भेज दिया गया। गोमांस को परीक्षण के लिए भेजा गया है। प्रेस लिखी स्कूटी ज़ब्त कर ली गई है। स्कूटी स्वामी प्रमुख अखबार के पत्रकार योगेश बड़गोती स्वयं उनके पास आये थे, जिन्होंने पुलिस को जानकारी दी कि जोगा सिंह अपनी मोटरसाइकिल उनके पास छोड़ गया था और स्कूटी लेकर गया था। स्कूटी उनकी ही है।

गौ तस्करों से पत्रकार के संबंधों की भी जांच… पुलिस गोमांस के साथ पकड़े गए प्रेस वाहन के बाद चौकन्नी हो गई है। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि कहीं गौकशी के धंधे के असल संचालक पत्रकार ही तो नहीं हैं। ज्ञात हो कि पहले भी आ चुका है एक प्रमुख पत्रकार का नाम… पूर्व जिलाधिकारी से एक मीडिया कर्मी जो कि गोकशी कराने वालों का संरक्षणदाता माना जाता है, उसकी नज़दीकियां भी खासी चर्चा में बनी रही थी। इन दिनों वह आला प्रशासनिक अफसरों के साथ सेल्फी खिंचा कर जन सामान्य में अफसरों से अपनी नजदीकियों को जाहिर कर रहा है। जबकि इसकी पुलिस विभाग जांच करा चुका है, जिसमें उसके गौकशों से संबंध होने की पुष्टि हो चुकी लेकिन फाइल ठंडे बस्ते में पड़ी धूल खा रही है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन