Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

लल्लनटॉप को पछाड़कर डिजिटल मीडिया का सुल्तान बना 4पीएम न्यूज़ नेटवर्क!

डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में 4 PM ने अपनी धमाकेदार उपस्थिति से सबको चौंका दिया है। DataBeings की हालिया रिपोर्ट और Social Blade के आँकड़े यही साबित कर रहे हैं कि लखनऊ से संचालित यह चैनल अब डिजिटल मीडिया का नया सुल्तान बन चुका है।

आँकड़े बताते हैं कि इंडिया टुडे समूह के चर्चित डिजिटल चैनल लल्लन टॉप को 4 PM ने पीछे छोड़ दिया है। लल्लन टॉप के 3.4 करोड़ सब्सक्राइबर हैं, जबकि 4 PM के पास महज़ 81 लाख हैं। आम तर्क यह कहता कि सब्सक्राइबर अधिक होने के कारण लल्लन टॉप व्यूअरशिप में आगे होना चाहिए था। लेकिन वास्तविकता इसके उलट है। Social Blade के अनुसार, पिछले 30 दिनों में 4 PM को 27.9 करोड़ व्यूज़ मिले, जबकि लल्लन टॉप केवल 22.7 करोड़ पर सीमित रहा।

इस सफलता के पीछे सबसे बड़ा कारण है 4 PM के संपादक संजय शर्मा का निर्भीक और सवाल पूछने वाला तेवर। उनकी साहसी पत्रकारिता ने देशभर में 4 PM को अलग पहचान दिलाई। जब सरकार ने पहलगाम हमले के बाद चैनल पर रोक लगाने की कोशिश की, तो संजय शर्मा सीधे सुप्रीम कोर्ट पहुँचे और जीत हासिल की। यह केवल 4 PM की जीत नहीं, बल्कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की भी जीत थी।

ध्यान देने वाली बात है कि ये आँकड़े केवल नेशनल चैनल के हैं। यदि क्षेत्रीय चैनलों के आंकड़े जोड़े जाएँ, तो अंतर और भी विशाल हो जाएगा।

आज यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि 4 PM ने डिजिटल मीडिया की परिभाषा बदल दी है। चमक-दमक या बड़े कॉर्पोरेट नेटवर्क से नहीं, बल्कि सच्चाई और साहसिक पत्रकारिता से दर्शक जुड़ते हैं। लल्लन टॉप को पीछे छोड़कर, 4 PM ने डिजिटल मीडिया का नया सिंहासन हासिल किया है।

देखिए लल्लनटॉप और 4पीएम की बादशाहत का फर्क…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन