Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

यूट्यूब चैनल के बाद 4PM की पत्रकार फिजा की रील भारत में ब्लॉक!

नई दिल्ली। 4PM News Network की एंकर फिजा की एक सोशल मीडिया रील को भारत में ब्लॉक कर दिया गया है, जिसके बाद डिजिटल आज़ादी और सेंसरशिप को लेकर नई बहस छिड़ गई है।

जानकारी के मुताबिक, फिजा की इस रील को इंस्टाग्राम पर भारत में “लीगल रिक्वेस्ट” के आधार पर प्रतिबंधित किया गया। रील को करीब 2.2 मिलियन (22 लाख) से ज्यादा व्यूज मिल चुके थे और यह तेजी से वायरल हो रही थी।

स्क्रीनशॉट में दिख रहा है कि इंस्टाग्राम ने स्पष्ट रूप से लिखा है—“Your post is unavailable in India… This request is based on local laws”, यानी स्थानीय कानूनों के तहत इस कंटेंट को भारत में देखने पर रोक लगाई गई है।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद मीडिया और सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई लोगों का कहना है कि यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सवाल खड़ा करता है, जबकि कुछ इसे कानूनी प्रक्रिया के तहत उठाया गया कदम बता रहे हैं।

इस बीच, 4PM से जुड़े लोगों का दावा है कि चैनल और उसके कंटेंट पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। वहीं, इस मुद्दे ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कंटेंट नियंत्रण की सीमा क्या होनी चाहिए और सरकार की भूमिका कितनी होनी चाहिए।

फिलहाल, इस मामले में आधिकारिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि किस एजेंसी या प्राधिकरण के अनुरोध पर यह कार्रवाई की गई।


संपादक संजय शर्मा का ट्वीट-

सरकार अब इतनी कमजोर हो चुकी है कि उसे सच्चाई से नहीं. एक एंकर की आवाज़ से डर लगने लगा है.

एक लड़की सवाल क्या पूछती है. पूरी सत्ता मशीनरी उसके पीछे पड़ जाती है. पोस्ट हटाओ. कंटेंट ब्लॉक करो. चैनल दबाओ. आवाज़ दबाओ. यही है आज का नया लोकतंत्र.

ये डर किसी व्यक्ति से नहीं है. ये डर उस सच से है जो जनता तक पहुँच रहा है. इसलिए हर उस आवाज़ को कुचलने की कोशिश हो रही है जो सवाल पूछने की हिम्मत करती है.

लेकिन याद रखो. आवाज़ दबाने से सच नहीं मरता. बल्कि और तेज़ होकर गूंजता है.

हम झुकेंगे नहीं. हम रुकेंगे नहीं. सवाल भी उठेंगे. सच भी बोलेगा. और हर कोशिश के बावजूद ये आवाज़ और बुलंद होगी।

मूल खबर…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन