Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

मनी9 ने किया एक लाख सब्सक्राइबर्स का आंकडा पार

टीवी9 नेटवर्क के पर्सनल फाइनेंस न्यूज वर्टिकल- मनी9 ने यूट्यूब पर एक लाख सब्सक्राइबर्स का आंकडा पार कर लिया है. यही नहीं मनी9 ऐप के डाउनलोड्स का आंकडा भी एक लाख के पार निकल चुका है. लॉन्च के कुछ ही महीनों के भीतर मनी9 ने ये सफलता हासिल की है. गौरतलब है कि मनी9 विशुद्ध रूप से पर्सनल फाइनेंस की खबरें दर्शकों को उपलब्ध कराता है. मनी9 दर्शकों की आर्थिक समझ बेहतर करने में मदद करता है. मनी9 की टैगलाइन भी है- समझ है तो सहज है.

मनी9 के संपादक हैं अंशुमान तिवारी जो पूर्व में इंडिया टुडे, दैनिक भास्कर और जागरण जैसे संस्थानों से जुड़े रहे हैं. मनी9 के एक्जीक्यूटिव एडिटर की भूमिका में हैं शुभम शंखधर जो इंडिया टुडे, इंडिया टीवी, दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण में काम कर चुके हैं. 

मनी9 के साथ मनोज शर्मा, दिनेश अग्रहरि, विपुल सिंह असोसिएट एडिटर के रूप में जुड़े हैं. मनोज शर्मा इंडिया टीवी डिजिटल में बड़ी भूमिका में थे. दिनेश अग्रहरि आजतक डिजिटल में बड़ी जिम्मेदारी निभा रहे थे. वहीं विपुल सिंह नेटवर्क 18 का हिस्सा थे. मनी9 के पास प्रियंका संभव जैसा पर्सनल फाइनेंस का जाना माना चेहरा भी है. वहीं संदीप ग्रोवर भी आर्थिक खबरों के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखते हैं. प्रियंका सीएनबीसी और जी ग्रुप से जुड़ी रही हैं वहीं संदीप भी जी बिजनेस का हिस्सा रहे हैं.

इनके अलावा इंडिया टीवी पैसा से आए अभिषेक श्रीवास्तव भी मनी9 में प्राइम टाइम बुलेटिन मनीटाइम की जिम्मेदारी निभा रहे हैं. वह दैनिक भास्कर आदि सस्थानों से भी जुड़े रहे हैं. मनी9 के सोशल मीडिया की जिम्मेदारी वरुण कुमार के पास है जो पूर्व में लल्लनटॉप, एबीपी न्यूज़, लाइव हिंदुस्तान और अमर उजाला जैसे संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. वरुण और अभिषेक मनी9 में एंकर की भूमिका भी निभाते हैं. 

मनी9 अब पॉडकास्ट के क्षेत्र में भी अपना विस्तार कर रहा है. आने वाले दिनों में मनी9 के कुछ और नए प्रयोग भी दर्शकों को दिखने वाले हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन