Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

मोदी तेरे राज में : Survival of The Richest

गौरव सिंह राठौर-

ऑक्सफ़ैम इंटरनेशनल की ताज़ा विषमता रिपोर्ट… भारत के सबसे धनी 01% लोगों के पास देश की कुल संपत्ति का 40% से अधिक हिस्सा है. आबादी के निचले 50% हिस्से के पास देश की कुल संपत्ति का केवल 03% भाग है.

अरबपतियों की संपत्ति रोज़ाना 27 अरब डालर बढ़ रही है

Survival of The Richest नाम की रिपोर्ट डवोस में वर्ल्ड् इकोनॉमिक फ़ोरम में प्रस्तुत की गई। कई रोचक तथ्य है।

  • अमीर और अमीर हो रहा है , यह कोई भारत केन्द्रित बात नहीं है पूरी दुनिया की समस्या है परन्तु भारत के सम्बन्ध में कुछ तथ्य वाक़ई विस्मयकारी है –
  • भारत में जीएसटी के कुल कलेक्शन का 64% भारत की जनसंख्या के सबसे गरीब तबके के 50% लोग देते है जबकि भारत के 1% सबसे अमीर व्यक्ति सिर्फ 4% जीएसटी संग्रह में योगदान देते है|

खैर .. मज़ेदार बात यह है कि …

केन्द्र सरकार को वर्ष 2021-22 में जीएसटी से 14.76 लाख करोड़ धन प्राप्त हुआ । इसका 64% यानि 9.45 लाख करोड़ धन समाज के सबसे निचली 50% जनसंख्या ने दिया

अब मज़ा यह है कि गरीब कल्याण योजना के तहत मिलने वाले फ़्री राशन पर सरकार ने एक वित्तीय वर्ष में व्यय किए करीब 3 लाख करोड , माने समाज के सबसे गरीब तबके से सरकार ने सिर्फ़ जीएसटी से कमाए 9.45 लाख करोड और उनपर अहसान किया 3 लाख करोड़ का तो विशुद्ध मुनाफ़ा हुआ 9.45- 3 = 6.45 लाख करोड |

समाज के सबसे गरीब ने भी मुफ़्त का राशन खाने के बाद भी सरकार की झोली में साढ़े छह लाख करोड रूपय डाल दिए ।

  • क्या ग़ज़ब का मॉडल है । गरीब राशन का तीन गुना भुगतान भी कर रहा है जीएसटी के ज़रिए और अहसान भी मान रहा है .. कमाल ।
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. संगीता

    January 17, 2023 at 5:43 pm

    गुलामों को खुश करने के लिये अब ये कौन नया कुकुरमुत्ता उग गया….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन