Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

कुणाल वर्मा अमर उजाला में रेजिडेंट एडिटर बने

अमर उजाला से बड़ी खबर आ रही है। हिन्दुस्तान में डिप्टी रेजिडेंट एडिटर के तौर पर एनएनआर (नेशनल न्यूज रूम) की कमान संभाल रहे वरिष्ठ पत्रकार कुणाल वर्मा ने रेजिडेंट एडिटर के तौर पर अमर उजाला के नोएडा स्थित कॉरपोरेट ऑफिस में ज्वाइन किया है।

बेहद शांत और काम से अपनी पहचान बनाने वाले युवा संपादक कुणाल वर्मा ने कम उम्र में ही जागरण आईनेक्स्ट के संपादकीय प्रभारी से लेकर आज समाज/इंडिया न्यूज के संपादक के तौर पर अपनी अलग पहचान बनाई है।

दो दशक से पत्रकारिता की मुख्य धारा से जुड़े कुणाल वर्मा की पहचान एक तेजतर्रार पत्रकार और संपादक के रूप में रही है। उन्हें पत्रकारिता के लिए साल 2016-17 का अतिप्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय केसी कुलिश अवॉर्ड तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. प्रणव मुखर्जी द्वारा प्रदान किया गया।

मूल रूप से बिहार के रहने वाले कुणाल वर्मा ब्लॉगर भी रहे हैं।‘मुसाफिर कुणाल’ ब्लॉग जरिए वे अपनी बात रखते रहे हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. toyaz Singh

    February 11, 2023 at 4:34 pm

    Congratulations…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन