Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

मोदी सरकार से जिसने भी सवाल पूछा, वो गया… देखें लिस्ट

मोहम्मद ज़ाहिद-

बाजार गर्म है कि बीबीसी को साहेब और अडानी के बीच संबंधों के कुछ दस्तावेज मिले हैं जिसे बीबीसी आज शाम रिलीज करने वाली थी। सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बीबीसी पर इनकमटैक्स के सर्वेक्षण छापे मारे जिससे BBC साहेब-अडाणी संबंधों की रिपोर्ट जारी करने से पीछे हटें या उन सभी सबूतों को ज़ब्त किया जा सके। देखते हैं कि BBC कितना झुकता है।

“न्यूज़ क्लिक” पर 114 घंटे तक ईडी का छापा फिर आयकर का छापा, “भारत समाचार” पर इनकम टैक्स छापा , “दैनिक भास्कर” पर इनकम टैक्स छापा , “एनडीटीवी” पर इनकमटैक्स छापा , “द क्विंट” पर इनकम टैक्स छापा, “द वायर” पर मुकदमा “एचडब्ल्यूएल” न्यूज पर इनकम टैक्स का छापा, BBC पर इनकमटैक्स का छापा, स्वर्गीय विनोद दुआ पर देशद्रोह का केस , अभिसार शर्मा पर ₹14 करोड़ के चोरी का मुकदमा, अभिसार शर्मा, पुण्य प्रसून बाजपेई, मिलिंद खांडेकर, रवीश कुमार, अजित अंजुम की नौकरी छीन लेना।

यह सब वह मीडिया संस्थान और पत्रकार हैं जो सरकार से सवाल पूछने पर प्रताणित और परेशान किये गये है।

एक भी चरणचुंबक गोदी मीडिया और गोदी पत्रकार इस लिस्ट में शामिल नहीं हैं‌, ना गुल्लू ना सिन्हा ना गोस्वामी, ना चौधरी।


बीबीसी छापा : मोदी ने क्यों चाँपा?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन