Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

ये कंपनी अगर चाह ले तो किसी भी देश की सरकार गिरा सकती है!

नितिन त्रिपाठी-

एक अमेरिकन कम्पनी है ब्लैक रॉक. नाम से ही लगता है कि कम्पनी का नाम रखने में मेहनत नहीं की गई. एक सामान्य मिडिल क्लास व्यक्ति लैरी फिंक ने यह कम्पनी 1988 में आरंभ की. यह कंपनी ऐसेट मैनेजमेंट अर्थात् दूसरों के पैसे मैनेज करती है. बस तीस बत्तीस साल में आज यह कंपनी दस ट्रिलियन डॉलर मैनेज कर रही है. ऐसी कहानियाँ अमेरिका में अनगिनत हैं.

अब आते हैं मूल विषय पर. भारत का वार्षिक बजट हॉफ़ ट्रिलियन है. यह कंपनी दस ट्रिलियन अपने क्लाइंट के मैनेज करती है, 20% रिटर्न भी दिये तो भारत जैसे विशाल देश के बजट का चार गुना यह फ़ायदा कैश में कमवाती है अपने क्लाइंट्स को. एशिया में यह चाइना में ज़्यादा फोकस्ड है पर भारत में भी शायद ही कोई कंपनी हो जिसमे डायरेक्ट या इनडायरेक्ट इनकी ओनरशिप न हो.

इसके मालिक की वेल्थ भले ही एक बिलियन डालर मानी जाती हो क्योंकि यह दूसरों का पैसा लगाते हैं उन्हें रिटर्न देते हैं बदले में एक दो प्रतिशत फ़ायदा लेते हैं, पर इनकी ताक़त आप समझ सकते हैं. किसी भी बड़े से बड़े उद्योगपति से सौ गुना इनकी ताक़त है क्योंकि इनडायरेक्टली यह अम्बानी की कंपनियाँ भी ओन करते हैं अदानी भी और पेटीएम भी और बाइजू भी.

इस लेवल पर यह अपनी पर आ जायें तो किसी भी देश की सरकार बना गिरा सकते हैं. करते ही हैं. दसियों देशों की सरकारें इनडायरेक्टली यह चलाते हैं. पैसा ही नहीं पॉवर भी है. कल्पना कीजिये नेता जी थाईलैण्ड होटल में गये ब्वाय फ़्रेंड के साथ. होटल के इनडायरेक्ट मालिक भी यही हैं और होटल में जो बाथरूम है उसके शावर से बल्ब की कंपनी के मालिक भी यही हैं. नेता जी ने जिस स्विस कार्ड से पेमेंट की वह बैंक भी यही हैं. अपनी पर आ जायें तो नेता जी इनके ग़ुलाम हो जाएँगे.

ऐसे ही एक फण्ड मैनेजर हैं जॉर्ज सोरोस. इनकी निगाह भारत में अपनी सरकार बनाने पर है. आपने देखा होगा अभी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान इनके employee राहुल गांधी के साथ दौड़ रहे थे. ऐसा नहीं कि यह राहुल गांधी के इसारे पर कार्य कर रहे हों. हक़ीक़त उल्टी है, राहुल गांधी इनके इसारे पर काम कर रहे हों अचरज न होगा.

इनसे टक्कर लेना इतना आसान नहीं होता क्योंकि इनकी ताक़त असीमित है. कोई ठिकाना ही नहीं आपके पक्ष के भी कई लोग इनडायरेक्टली इन्हीं को रिपोर्ट करते हों.

पर अच्छी बात यह है कि मोदी का शत्रु हंता योग सबसे प्रबल है. इतिहास में कोई ऐसा न रहा जिसने मोदी से पंगा लिया हो और समय के साथ वह बर्बाद न हुआ हो. एक भी न पायेंगे.

तेरा क्या होगा जार्ज.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन