Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

‘भारत एक्सप्रेस’ विशेष : मेट्रो यूनिट में तैनात सिपाही सीमा की कहानी ‘सत्य साहस और समर्पण’ की कहानी है!

Dev nath

‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज़ चैनल के ध्येय वाक्य ‘सत्य साहस और समर्पण’ वाली शानदार खबर पत्रकार देवनाथ ने कर दी है । मेट्रो यूनिट में तैनात दिल्ली पुलिस की हेड कांस्टेबल सीमा की कहानी सत्य साहस और समर्पण की कहानी है। सीमा अपनी रूटीन ड्यूटी पूरा करने के बाद लापता बच्चों की तलाश करती हैं। अब तक 33 लापता बच्चे खोजकर ग़रीब माँ बाप के चेहरे पर मुस्कान ला चुकी हैं । सीमा जो भगीरथ प्रयास कर रही हैं उसने सत्य साहस और समर्पण तीनों है।

उन्हें जीवन का ये सत्य पता है कि हमेशा अच्छा करना चाहिये। सत्य के पथ पर आगे बढ़ने का उनमें ग़ज़ब का साहस है । वे लापता बच्चों की तलाश के लिए न सिर्फ़ दिल्ली बल्कि हरियाणा उत्तर प्रदेश और बिहार तक जाती हैं । वे बिलकुल भी नहीं डरतीं और तब तक बच्चों की तलाश करती हैं जब तक वे मिल न जाएँ।
सीमा के अंदर समर्पण है अपने काम के प्रति , देश के प्रति , अपनी ज़िम्मेदारी के प्रति।

दो बच्चों की माँ सीमा उन माँ बाप के दर्द को समझती हैं जो अपने बच्चों की तलाश में उम्मीद भरी नज़रों से देखते हैं। उनका संकल्प है कि वे अपना काम जीवन पर्यन्त करती रहेंगी । सीमा के इस जज़्बे की सभी तारीफ़ कर रहे हैं।

देखें ये स्टोरी-

Sima ki kahani

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन