Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

चेतन शर्मा का स्टिंग करने वाले ज़ी न्यूज़ के संवाददाता अभिषेक कुमार को एक लाख का इनाम!

शरद अवस्थी-

gameover के हीरोज़ को बधाई…भारतीय न्यूज़ चैनल्स में जिस तरह की ख़बर और उसके फौरन असर को पिछले कई सालों से नहीं देखा गया था…वो धार और रफ्तार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा के ZEE NEWS पर किए गए खुलासों वाले कार्यक्रम GAME OVER में नज़र आई…

भारतीय क्रिकेट में भूचाल लाने वाली ये ख़बर सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड हुई और देश के सभी बड़े अख़बारों और न्यूज़ चैनल्स ने भी इसे फॉलो किया..इस खबर के साथ ZEE NEWS ने फिर दिखाया क्यों देश के सबसे पुराने प्राइवेट टीवी चैनल पर देश का भरोसा लगातार बना हुआ है…

इस सफलता के बाद इस ख़बर को गढ़ने वालों का सम्मान तो बनता है…

14 फरवरी को ये कार्यक्रम ऑन एयर हुआ और 17 फरवरी को चेतन शर्मा को इस्तीफा देना पड़ा….

संवाददाता अभिषेक कुमार..कार्यक्रम के प्रोड्यूसर अविनाश झा और किरन चोपड़ा…कार्यक्रम को अपनी आवाज़ से प्रभावी बनाने वाले चंदन सिंह..वीडियो एडिटर गौरव और नीरज जी समेत ZEE NEWS के सभी सीनियर्स को बधाई…कार्यक्रम के एंकर दीपक चौरसिया सर और प्रीति दहिया को भी शानदार तरीके से GAME OVER आप तक पहुंचाने के लिए बधाई…

रजनीश अहूजा सर और अभय ओझा सर के मार्गदर्शन में GAME OVER का संपादन हुआ…और ख़बर के असर के बाद GAME OVER को गढ़ने वाले चेहरों का सम्मान भी…सफलता के लिए ZEE NEWS की पूरी टीम के लिए hip hip hurray……

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन