Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद शर्मा ने DAILY POST PHH के साथ शुरू की नई पारी

Zee Media के वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद शर्मा ने अपनी नई पारी चंडीगढ़ से शुरू हुए नये न्यूज़ चैनल DAILY POST PHH (पंजाब हरियाणा हिमाचल) के साथ शुरू की है। वो यहाँ EXECUTIVE PRODUCER होंगे।

Daily Post के CEO & Group Editor जगदीप सिंह संधू हैं जो इसके पहले ZEE PHH (Zee पंजाब हरियाणा हिमाचल ) के चैनल हैड /संपादक और INDIA TV के पंजाब स्टेट हेड रहे हैं।

प्रमोद शर्मा Daily Post के पहले Zee Media में Deputy Executive Producer थे और वो Zee PHH में बतौर इनपुट हेड कार्यरत थे।

शर्मा ने Zee Media में रहते हुए Zee उत्तर प्रदेश उत्तराखंड और Zee मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ में भी बतौर इनपुट हेड कार्य किया। आख़री ज़िम्मेदारी ZeeMedia में नेटवर्क इनपुट एडिटर , 2C की थी।

2021 में शुरू हुए चैनल Zee Delhi NCR Haryana की लांचिंग टीम में वो बतौर इनपुट हेड शामिल थे। इसके पहले वो समाचार प्लस उत्तर प्रदेश उत्तराखंड चैनल में एसोसिएट एडिटर और KNEWS उत्तर प्रदेश उत्तराखंड में Executive Editor रहे हैं।

प्रमोद शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत सहारा न्यूज़ नेटवर्क से 1996 में बतौर रिपोर्टर की और वरिष्ठ संवाददाता, ब्यूरो इंचार्ज रहे। प्रमोद शर्मा को टीवी चैनल, प्रिंट मीडिया और डिजीटल मीडिया में काम करने का क़रीब 26 साल का अनुभव है।

Daily Post PHH चैनल में उनका रोल आउटपुट और इनपुट के बीच coordinator का होगा। Daily Post पंजाब हरियाणा हिमाचल एक बड़ी और अनुभवी टीम के साथ मैदान में उतर रहा है। चैनल की टैग लाइन है- Journalism Of Hope.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन