Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

रवीश कुमार यूट्यूब से हर महीने नौ लाख रुपये कमा रहे हैं!

Raj Dhall-

जो लोग रवीश कुमार के एनडीटीवी से चले जाने के बाद ये तंज मारते थे कि अब रवीश के चाहने वालों को चंदा इकट्ठा कर के रवीश कुमार के लिए एक चैनल खोलना चाहिए जहां वो अपनी क्रांति कर सकें, उनकी जानकारी के लिए बतला दूं कि रवीश को इसकी जरूरत पड़ी ही नहीं..!!

3 जून से अब तक उनके कुल 85 वीडियोज को दस करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके है। 48 लाख लोग उनके चैनल को सब्सक्राइब कर चुके हैं..

और रवीश कुमार की कमाई कितनी हो रही है ..?

You tube ने रवीश कुमार के चैनल को B+ केटेगिरी में रखा है. इसके मुताबिक रवीश कुमार हर महीने लगभग 10 हजार 800 डॉलर यानी आठ लाख 80 हजार रुपए के लगभग कमा रहे हैं.

इतना तो शायद एनडीटीवी ने भी नहीं दिया होगा..

अब कोई ठीकठाक पत्रकार टीवी न्यूज चैनलों का मोहताज नहीं है… और वैसे भी चापलूस चैनलों को अब देखता कौन है.. धौंस खत्म है इन बिके हुए चैनलों की..!!

वेलडन रवीश कुमार!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
4 Comments

4 Comments

  1. अशोक कुमार शर्मा

    March 7, 2023 at 12:40 pm

    मैं रवीश कुमार की एकपक्षीय पत्रकारिता से नाराज रहता हूं, लेकिन उनकी इस प्रगति को देखकर मेरे मन में भी प्रसन्नता और शुभकामना का ही भाव आता है।

    ईश्वर उन्हें महानायक बनाए रखें और वह भारतीय राजनीति के भाग्य विधाता अधिनायक बनने से बाज आएं। वरना टाइटेनिक भी बहुत उन्नत था। एक मामूली हिमखंड ने रसातल में पहुंचा डाला।

    • Deepak Raj

      March 10, 2023 at 9:01 pm

      aap ki apni soch hai par ye sach hai TV par makup lagne se news news nahi hoti samjhan bhi ek kala hai

  2. Shahjahan

    March 7, 2023 at 6:48 pm

    Holi ki badhai ho sir

  3. Mohd khalid sharfi

    March 14, 2023 at 11:21 am

    सच्ची पत्रकारिता को दिल से सलाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन