Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

अमिताभ ठाकुर योगी सरकार के करीबी तीन आईएएस अफ़सरों के भ्रष्टाचार की खोलेंगे पोल!

“3 आईएएस अफसरों के भ्रष्टाचार सार्वजनिक करेगी अधिकार सेना”

लखनऊ, 13 अप्रैल। अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने आज कहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और मौजूदा भाजपा सरकार द्वारा भ्रष्टाचार मुक्त शासन और भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस के दावों की पोल खोलने के लिए अधिकार सेना कल 14 अप्रैल को समय 12:30 पार्टी कार्यालय विराम खंड गोमती नगर लखनऊ में एक प्रेस वार्ता के माध्यम से तीन ऐसे आईएएस अफसरों के नाम सार्वजनिक करेगी, जिन पर भ्रष्टाचार के अत्यंत गंभीर आरोप लगे हैं, किंतु इसके बाद ही उनके विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि यह तीनों आईएएस अफसर प्रदेश सरकार के अत्यंत ही निकट बताए जाते हैं और दिखते हैं। इनके विरुद्ध अभिलेखों में साक्ष्य सहित भ्रष्टाचार विषयक गंभीर शिकायतें हैं लेकिन उन पर कार्यवाही किए जाने की जगह इन अफसरों को लगातार महत्वपूर्ण दायित्व दिए जाते रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अधिकार सेना इसके माध्यम से मौजूदा सरकार की कथनी और करनी के अंतर को जनता के सामने रखेगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन