Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

कोई ज़ुबैर और ओवैसी को मारने का ऐलान कर रहा है तो कोई अजित अंजुम की रपट से जला भुना बैठा है!

शीतल पी सिंह-

बेरोज़गार, सिर्फ़ अक्षर ज्ञान और व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी में सांप्रदायिक घृणा से प्रदूषित दिमाग़ लिए युवाओं को अपना भविष्य हिंसा में ही दिख रहा है!

कोई अल्टन्यूज के ज़ुबैर को मारने के ऐलान कर रहा है कोई अजित अंजुम की रपट से जला भुना बैठा है और उनकी जान लेने के आह्वान कर रहा है और कोई ओवैसी को मारकर हीरो बनना चाहता है ।

मोदी योगी ब्रांड की राजनीति ऐसे ही नौजवानों को गढ़ रही है जिनके पास संवाद की मानसिक क्षमता विकसित होने की जगह उस पर सांप्रदायिक घृणा का ताला लटक गया है और वह अपने लक्ष्य हिंसा से हासिल करने की राह पर हैं ।

मीडिया उन्हें उकसा रहा है सोशल मीडिया उन्हें उनकी तरह व्यक्त होने का मंच दे रहा है! आने वाले वक्त में ऐसे लाखों लाख जोम्बीज देश के सामाजिक वातावरण में फटने वाले हैं । कोई किसी लड़की की जान लेगा/ उसे हानि पहुँचाएगा, कोई पड़ोसी को लूटेगा, कोई किसी जान पहचान के बच्चे का अपहरण करेगा और कोई स्त्रियों की चेन स्नैचिंग करेगा । बीच बीच में कोई किसी चर्चित चेहरे को भी निशाना बनाकर मशहूर होने की कोशिश करता मिलेगा!

हम अपने आस पड़ोस को जाने अनजाने या शेखी में अपराधी बनाने के गुनहगार हैं और बहुत तेज़ी से दुनिया के उन देशों की क़तार में शरीक होते जा रहे हैं हिंसा जिनके जीवन में अपरिहार्य सच है जैसे पाकिस्तान अफ़ग़ानिस्तान नाइजीरिया आदि ।

सैंपल : ये पंडित जी ओवैसी को उड़ाने की तैयारी का ऐलान कर रहे हैं ।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन