Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

संडे गार्डियन के ब्यूरो चीफ अभिनंदन मिश्रा ने नौ साल की पारी को दिया विराम, अब इधर करेंगे प्रस्थान!

खबर आ रही है कि संडे गार्डियन के ब्यूरो चीफ अभिनंदन मिश्रा वहां पर नौ साल के कार्यकाल को विराम देते हुए दैनिक भास्कर ज्वाइन करने जा रहे है। अभिनंदन को भास्कर ने डिप्टी एडिटर का पद दिया है।

एनएलईउ, भोपाल से विधि की पढाई करने वाले अभिनंदन ने संडे गार्डियन के पहले नई इंडियन एक्सप्रेस , प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया, यूनाइटेड न्यूज़ ऑफ़ इंडिया और क़तर ट्रिब्यून जैसे संस्थाओ मे भी अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता में आने से पहले वह भारतीय स्टेट बैंक में प्रोबशनरी अफसर के पद पे रह चुके हैं। उन्होंने भारतीय नौसेना में भी समय बिताया जहां उनका चयन जेग ब्रांच में हुआ था।

अभिनंदन ने पिछले एक दशक में कई न्यूज़ रिपोर्ट्स लिखी है जिसके कारण देश और विदेश में हलचल हुई। उनकी एक रिपोर्ट के बाद न्यूज़ीलैंड की क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान का दौरा रद्द कर दिया था जिसके बाद पाकिस्तान के दो केंद्रीय मंत्रियों ने अभिनंदन के खिलाफ इस्लामाबाद में प्रेस कांफ्रेंस करके उनकी शिकयत इंटरपोल से करने का एलान किया था।

पेगासस स्पाइवेयर पर इनकी रिपोर्ट के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने हाई पॉवर कमिटी का गठन किया। भारतीय राजनीतिक दलों द्वारा विदेशी संस्थाओं के साथ चुनाव जीतने के लिए हाथ मिलाने और भारत में कथित तख्तापलट की सच्चाई पर अभिनंदन की रिपोर्ट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी २०१९ में पार्लियामेंट में उल्लेख किया। यह कुछ ऐसी रिपोर्ट्स हैं जिन्होंने काफी हंगामा मचाया। उनकी रिपोर्ट्स को तत्कालीन केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने काफी जोर शोर से प्रेस कॉन्फ्रेंस और संसद में उठाया था।

अभिनंदन ने ही सन्डे गार्डियन में सबसे पहले यह लिखा था कि तालिबान का एक वरिष्ठ कमांडर एहसानुल्लाह एहसान पाकिस्तान की कैद से फरार हो चुका है। अभिनन्दन की इस रिपोर्ट के १५ दिन बाद पाकिस्तान ने इस खबर की पुष्टि की। उनकी राजनीतिक रिपोर्ताजों ने भी काफी बार चर्चाओं को जन्म दिया है। उनकी रिपोर्ट विशेष रूप से अमेरिका, ब्रिटेन और चीन में काफी बारीकी से पढ़ी जाती है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन