Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

बिहार में ‘हिन्दुस्तान’ और ‘प्रभात ख़बर’ ने मिल कर एक ही संवाददाता को दोनों जगह नौकरी दी!

दिनांक 10.10.2016  को हिन्दी अखबार हिन्दुस्तान और प्रभात खबर में एक ही खबर शब्दशः छपी है. यह रिपोर्टिंग कोई सुदूर गाँव-जवार से नहीं बल्कि पटना से हुई है. हिन्दुस्तान अखबार के दूसरे पृष्ट ”राजकाज” में शीर्षक ”नीतीश कुमार की जुबान नहीं, काम बोलता है : सिंह” और प्रभात ख़बर के 12वें पन्ने पर ”राजपाट” में शीर्षक ”नीतीश कुमार की जुबान नहीं, काम बोलता है: संजय” से खबरें प्रकाशित हुई हैं और ये दोनों ख़बर एक जैसी ही लिखी हुई हैं.

मैं आम पाठक की बतौर कुछ बातें जानना चाह रहा हूं. एक तो दोनों अखबार अलग-अलग कंपनियों द्वारा संचालित हैं और दोनों के रिपोर्टर भी अलग-अलग तैनात किए होंगे. मगर यह सिर्फ संयोग है या कुछ और कि इन दोनों खबरों में सिर्फ शब्द सीमा का अंतर है. बाकी सारी रिपोर्ट लगभग हूबहू एक है. क्या दोनों कंपनियों ने मिल कर पैसा बचाने के लिए एक ही संवाददाता को नौकरी पर लगा दिया है?

देखें ये लिंक :

http://epaper.livehindustan.com//epaper/Bihar/Patna/2016-10-10/88/Page-4.html

और

http://epaper.prabhatkhabar.com/962659/PATNA-City/city#page/12/1

उज्ज्वल कुमार
+91-9572326737
[email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन