Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

भाजपाई वाशिंग पाउडर में धुलकर अजित पवार, सुवेन्दु अधिकारी, नारायण राणे, हेमंत बिस्वा, भावना गावली, हसन मुश्रीफ साफ हो चुके हैं : आप

केंद्र सरकार ने सारी मर्यादाएं तार-तार कर दी हैं, सत्ता लोकलाज से चलती है- बबलू प्रकाश

संजय सिंह की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है केंद्र सरकार- आप

पटना / 05 अक्टूबर 2023

दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद देश की सियासत गरमा गई है। ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल तमाम राजनीतिक दल इसे लेकर केंद्र सरकार पर हमला कर रहे हैं और इसे बीजेपी सरकार द्वारा केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग बता रहे हैं।

आप बिहार के प्रदेश प्रवक्ता बबलू प्रकाश ने कहा कि का कहना है ये गिरफ्तारी संजय सिंह की आवाज दबाने के लिए की गई है। पूरी कार्यवाई प्रतिशोध की भावना से की गई है। जबकि हाल ही में जब सुप्रीम कोर्ट ने एजेंसियों को प्रतिशोध की भावना से काम न करने को लेकर चेताया था तब यह उम्मीद जगी थी कि अब शायद निष्पक्षता से काम होगा। मगर केंद्र सरकार ने सारी मर्यादाएं तार-तार कर दी हैं। सत्ता लोकलाज से चलती है।

आगे कहा- केन्द्र की भाजपा सरकार पिछले 15 महीने से आम आदमी पार्टी के नेताओं को सरकारी एजेंसियों के द्वारा परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि जब से इंडिया गठबंधन का निर्माण हुआ है तभी से केन्द्र सरकार की नींद हराम हो गयी है। उन्हें लगता है कि 2024 का लोक सभा चुनाव ED और CBI के बदौलत जीत लेंगे, इसलिए विपक्षी नेताओं को बारी बारी से गिरफ्तार कर रहे हैं। केंद्र सरकार को पता नहीं है कि आम आदमी पार्टी का हर एक नेता कट्टर ईमानदार है उनके घरों में छापेमारी करने कुछ नही मिलेगा। जनता सबकुछ देख रही है। पूरा देश समझ रहा है कि सरकार किस प्रकार आम आदमी पार्टी के नेता और इंडिया गठबंधन के नेताओं को टारगेट कर रही है।आगामी लोकसभा चुनाव में यही जनता भाजपा को आइना दिखा देगी।

प्रदेश मीडिया प्रभारी, राजेश सिन्हा ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की 70 हजार का करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोपी अजित पवार, चिटफंड घोटाले के आरोपी सुवेन्दु अधिकारी, 300 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार के आरोपी नारायण राणे, हेमंत बिस्वा शर्मा, भावना गावली, हसन मुश्रीफ जिस पर खुद महाराष्ट्र के भाजपा नेता किरीट सोमैया ने 158 करोड़ के भ्रष्टाचार का सबूत पेश किया, ईडी ने छापा भी मारा था, जब वो व्यक्ति भाजपा के शरण में आ गया तो महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर बना दिया गया। कुलदीप सेंगर, बृजभूषण सिंह जैसे बलात्कारी पर आज तक कोई कार्यवाई नही हुई उनका बाल भी बांका नहीं हो पाया। “ED-CBI हर जगह पहुंच जाती है लेकिन यहां नहीं पहुंची क्योंकि ये सभी के सभी भाजपा वाशिंग पाउडर में घुलकर साफ हो चुके है ।

राजेश सिन्हा
प्रदेश मीडिया प्रभारी
आम आदमी पार्टी (आप), बिहार
मोबाइल: 7903414581

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन