Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

डीबी स्टार के रिपोर्टर अविनाश रावत बंसल न्यूज़ के ब्यूरो चीफ बने

दैनिक भास्कर के टैबलाइड अखबार में लांचिंग से पहले जुड़े रिपोर्टर अविनाश रावत ने संस्थान को अलविदा कह दिया है। अविनाश के अचानक लिए गए फैसले से भास्कर में सरगर्मी है।

बताते हैं अविनाश रावत डीबी स्टार की लांचिंग टीम का अहम हिस्सा थे। इंदौर एडीशन की लांचिंग में पहली खबर उन्हीं की थी। लांचिंग के कुछ दिन बाद ही उन्होंने स्टिंग ऑपरेशन कर फर्जी मार्कशीट बनाने वाले एक बड़े गिरोह का खुलासा किया था। अविनाश ने पिछले 15 सालों में डीबी स्टार के लिए बहुत सारी खोजी खबरें की।

चर्चा ऐसी है कि इंदौर डीबी स्टार में कई सालों से अविनाश एकमात्र रिपोर्टर रह गए थे। संस्थान उनकी खबरों पर बायलाइन तक नहीं दे रहा था। यूपी चुनाव में भी अविनाश ने बेहतरीन काम किया था। उनके काम को लेकर हर बार वादे किए गए कि जल्द ही उन्हें तरक्की मिलेगी। वेतन भी बढ़ा दिया जाएगा। लेकिन न वेतन बढ़ा न तरक्की मिली। उनका यह इस्तीफा इसी का परिणाम है।

15 साल के शानदार पत्रकारिता कॅरियर के बाद भी उन्हें महज सीनियर रिपोर्टर का दर्जा ही दिया गया था। अविनाश ने इस्तीफा देने के बाद बंसल न्यूज के इंदौर ब्यूरों में बतौर ब्यूरो चीफ ज्वाइन कर लिया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन