Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

कलानिधि मिश्र को स्थानीय संपादक पद से हटवाने की कसरत!

राष्ट्रीय सहारा के लखनऊ यूनिट हेड अजित बाजपेयी अब स्थानीय संपादक के रूप में कार्य कर रहे कलानिधि मिश्र को हटवाने के लिए मोर्चा संभाल लिये हैं। श्री बाजपेयी राष्ट्रीय सहारा लखनऊ के विशेष संवाददाता मनमोहन को स्थानीय संपादक बनवाने के लिए कल दूसरी बार मीडिया हेड को पत्र लिखकर मेल कर चुके हैं।

दूसरी बार मेल के बाद राष्ट्रीय सहारा के नोएडा स्थित मुख्यालय में बुधवार को सायं सहारा के मीडिया हेड सुमित राय की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में इस बात पर बहस हुई कि क्या किसी यूनिट हेड के पत्र लिखने पर संपादक बनाया या बदला जाये? इस पर कोई निर्णय तो नहीं हुआ, लेकिन यह एक जटिल मुद्दा प्रबंधन के सामने खड़ा हो गया है।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि लखनऊ यूनिट हेड अजित बाजपेयी पूर्व के स्थानीय संपादकों अरूण प्रताप शाही, राकेश सिंह और विकास शुक्ला की तरह कलानिधि को भी हटवाने में सफल होते हैं या फिर उच्च प्रबंधन इनके पत्र को नजरअंदाज कर संपादकीय सम्मान को कायम रखता है।

यहां उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय सहारा लखनऊ के यूनिट हेड अजित बाजपेयी इसके पूर्व समूह संपादक रहे मनोज तोमर, वरिष्ठ रिपोर्टर भारत सिंह और रामानन्द यादव आदि कई लोगों को विभिन्न आरोप लगाकर टर्मिनेट करवा चुके हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन