Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

एबीपी न्यूज में एसाइनमेंट के काम से मुक्त हुए विवेक बाजपेयी, इन्हें मिली जिम्मेदारी

एबीपी न्यूज में संत प्रसाद की टीम के एक मजबूत स्तंभ माने जाने वाले विवेक बाजपेयी को एसाइनमेंट हेड की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है. उन्हें अब इंटरनेशनल इनपुट जनरेशन का इंचार्ज बनाया गया है. एसाइनमेंट की जिम्मदारी राजीव कमल को दी गई है.

विवेक बाजपेयी और राजीव कमल, दोनों ही इंद्रजीत राय को रिपोर्ट करेंगे.

एबीपी न्यूज चैनल टीआरपी में अच्छा परफार्म नहीं कर पा रहा है. इसलिए संत प्रसाद और उनकी टीम भारी दबाव में है. कई बड़ी खबरें ब्रेक करने और युद्ध कवरेज को अच्छे से दिखाने के बावजूद एबीपी न्यूज टीआरपी चार्ट में उपर नहीं चढ़ सका.

सूत्रों का कहना है कि एबीपी न्यूज प्रबंधन का दबाव अब संत प्रसाद और उनकी टीम पर बढ़ता जा रहा है. पहले भी बहुत से संपादक एबीपी न्यूज में आए और महीने साल गुजारने के बाद चले गए. आशंका जताई जा रही है कि कहीं संत प्रसाद और उऩकी टीम के साथ भी ये हश्र न हो जाए जिसकी चर्चाएं एबीपी न्यूज में होने लगी हैं. विवेक बाजपेयी को एसाइनमेंट से हटाए जाने को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है.

इस बीच टीआरपी में टीवी9भारतवर्ष के फिर से नंबर एक हो जाने के कारण अब ये कहा जाने लगा है कि ये चैनल अपने कंटेंट के चलते नंबर एक बना था, किसी व्यक्ति या किसी टीम के चलते नहीं. यही वजह है कि फिर से टीवी9 भारतवर्ष नंबर एक हो गया है. वहीं संत प्रसाद की पूरी टीम एबीपी न्यूज को मध्य से टॉप रैंकिंग में नहीं ला पा रही है.

संबंधित खबर-

टीवी9भारतवर्ष न्यूज चैनल में जश्न का माहौल, फिर बना नंबर वन!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन