Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

बुखार के साथ जोड़ों में दर्द हो तो सावधान हो जाएं, ये करें उपाय!

Vijay Nath Mishra-

लगभग हर घर में बुख़ार और जोड़ों में दर्द के मरीज़। सभी दर्द से परेशान। इस समय के लिये कुछ ज़रूरी बातें –

१) सबसे ज़रूरी परामर्श है कि आप २ हफ़्ते आराम करें।

२) खूब पानी या तरल पदार्थ पियें।

३) अगर बुख़ार हो तो Tab Paracetamol को सुबह शाम एक गोली ले सकते हैं, जैसा बुख़ार हो।

४) घबराएँ नहीं, क्योकि इसी घबराहट में आपको चिकित्सा के नाम पर बेच दिया जायेगा।

५) जोड़ों के दर्द के लिए Tab Etorocoxib 90 mg (अगर १८ वर्ष से ऊपर तो १५ दिन तक एक गोली सुबह शाम ले सकते हैं)।

६) बहुत तेज़ दर्द होने पर, दर्द का क्रीम लगा सकते हैं या Tab Tramadol एक या दो दिन सुबह शाम ले सकते हैं।

७) किसी भी मरीज़ को चिकित्सा में तभी भर्ती होना है जब, कहीं से खून गिरने शिकायत आ रही हो या चमड़े पर काले धब्बे हों या जाउंडिस के साथ जाड़ा देकर बुख़ार या सरदर्द बेहोशी मिर्गी आये।

८) आए बुख़ार व जोड़ों के दर्द में : एक वर्ष से छोटे या साठ वर्ष से ऊपर, या डायबिटीज बीपी से ग्रसित या शराब का लती या बीड़ी सिगरेट तम्बाकू का सेवन करने वाला जैसे मरीज़ों के ऊपर जीवन का संकट है।

९) याद रखिए, वायरल बुख़ार का कोई तय इलाज नहीं है। केवल बुख़ार और दर्द के दवाइयों के सहारे ही इस समय को काट सकते हैं।

१०) मच्छर के काटने से बचाव ही उपाय है।

लेखक बीएचयू मेडिकल कालेज के प्रोफेसर और चिकित्सक हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन