Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

TV24 ने हड़प लिया रिपोर्टर का वेतन और सिक्योरिटी डिपॉज़िट

सेवा में
        प्रबन्धक महोदय
        ए-वन न्यूज टाइम ब्रोडकास्टिंग प्रा. लि.
        क्विट ऑफिस नंबर-6, सेक्टर 40-बी,
        चंडीगढ़। 

विषयः जिला फिरोजाबाद में बतौर रिपोर्टर तैनाती के बाद भी कार्य का वेतन प्राप्त न होने के संबंध में।
 
महोदय,   
         आपके चैनेल पर प्रसारित एक विज्ञापन के माध्यम से जानकारी पाकर मैनें आपके न्यूज़ चैनेल में आवेदन किया था। विज्ञापन में जिलेवार पत्रकार रखने और उनके वेतन का जिक्र किया गया था।

सेवा में
        प्रबन्धक महोदय
        ए-वन न्यूज टाइम ब्रोडकास्टिंग प्रा. लि.
        क्विट ऑफिस नंबर-6, सेक्टर 40-बी,
        चंडीगढ़। 

विषयः जिला फिरोजाबाद में बतौर रिपोर्टर तैनाती के बाद भी कार्य का वेतन प्राप्त न होने के संबंध में।
 
महोदय,   
         आपके चैनेल पर प्रसारित एक विज्ञापन के माध्यम से जानकारी पाकर मैनें आपके न्यूज़ चैनेल में आवेदन किया था। विज्ञापन में जिलेवार पत्रकार रखने और उनके वेतन का जिक्र किया गया था।

दिनांक 15-11-2011 को आपके न्यूज़ चैनेल के माध्यम से मेरा तैनाती पत्र जारी किया गया और सुरक्षा पूर्ती हेतु 50 हजार रूपए जमा कराये गए (जिसकी बैंक पर्ची मेरे पास सुरक्षित है)। इसके बाद से मैनें बराबर आपके न्यूज़ चैनेल के लिए फिरोजाबाद से खबरे देना शुरु कर दिया। न्यूज़ कवरेज करके आपके चैनल को भेजने के लिये मुझे 23000 रूपए मूल्य का लैपटॉप और 17000 रूपए मूल्य का एक कैमरा भी खरीदना पड़ा। लेकिन मेरे बराबर आग्रह करने के बाद भी मुझे इस काम का कोई पारिश्रमिक नहीं मिला।

आपके एक वर्ष के तैनाती पत्र की समय सीमा समाप्त हो जाने के बाद मैनें उसके विस्तार के लिए भी आपसे निवेदन किया और ख़बरें भेजना सुचारू रखा। आपने दोनों ही बातों पर गौर न करते हुए, कोई एतराज नहीं किया बल्कि नियमित रूप से मेरी ख़बरों को लेकर उनका प्रसारण सुचारू रखा लेकिन वेतन की बात कहने पर केवल टाल दिया गया।

महोदय न्यूज़ कवरेज करने में मेरा काफी कीमती समय और रूपया ज़ाया हुआ है। इसके कारण आज मेरी व मेरे परिवार की स्थिति काफी दयनीय हो गई है और मैं अभी तक बेरोजगार का बेरोजगार ही बना हुआ हूँ|

लम्बे समय के इन्तजार के बाद अब मेरा धैर्य जबाब दे चुका है। इसलिए मैं प्रबन्धक महोदय से करबद्ध प्रार्थना करता हूँ कि मेरा जमा 50000 रुपया अब तक के ब्याज सहित मुझे दिया जाये और साथ ही मेरा अब तक का बना वेतन भी अति शीघ्र उपलब्ध कराया जाए। 

कृपया मेरी समस्या का समाधान निकाले अन्यथा मजबूर होकर मुझे न्यायपालिका की शरण में जाना पड़ेगा।

                                                           
धन्यवाद

शशांक मिश्र
महेश्वरी पुरम निकट चर्च कम्पौंड
बाय पास रोड शिकोहाबाद
जिला फिरोजाबाद (उप्र)                                                   

                                         
TV24 के निदेशक इकबाल सिंह <[email protected]> द्वारा भेजा गया पत्र का जवाब—-दिनांक 07-10-13
 
I have recieved your mail, Thanks for your intreset. We shall be in touch with you soon.
Regards,
Iqbal Singh Ahluwalia,
Director,
TV24.

यह भारतीय बेरोजगार इस ठग न्यूज़ चेनल को 30-09-2013 को लिखे उपरोक्त पत्र के जवाब के इन्तजार में है। इसे यह भी मालूम है की यहाँ न्यायपालिका भी इसकी बेरोजगारी पर भारी ही पड़ेगी….

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन