Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

RTI लगाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में नई दुनिया का ब्यूरो चीफ गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के कांकेर से खबर है कि यहां नई दुनिया के ब्यूरो चीफ को गिरफ्तार किया गया है. मामला धन उगाही का बताया जा रहा है. पीड़ितों का आरोप है कि उन्हें 6 सितंबर से लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा है. पत्रकार पर यह मुकदमा कांकेर जिला के थाना कांकेर में दर्ज हुआ है, जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया है.

भड़ास को मिले इनपुट के मुताबिक, शिकायतकर्ता मानवेन्द्र समुंद ने थाना कांकेर में बीती 10 नवंबर को लिखित शिकायत देकर बताया कि, एसके खान जो खुद को नई दुनिया का ब्यूरो चीफ बताता है, उसके पिता पर रूपये देने का दबाव बना रहा है. बताया गया कि उक्त नई दुनिया के पत्रकार ने 20 से अधिक RTI लगाईं थीं. आरोप है कि पत्रकार RTI लगाकर जवाब नहीं बल्कि 20 लाख रूपयों की मांग कर रहा था. आरोप है कि पत्रकार शिकायतकर्ता के पिता भारतेन्दु समुंद को लगातार फोन कर रहा था.

बकौल, शिकायतकर्ता, ‘उसे स्कूल के चपरासी ने फोन किया कि उसके पिता की तबियत खराब है. जिसके बाद अस्पताल लेकर गये. जहां उनके शरीर में जहर होने की जानकारी मिली. शिकायतकर्ता को आशंका है कि उक्त पत्रकार ने उसके पिता को जहर खिलाया है. वर्तमान में उसके पिता MMI हॉस्पिटल रायपुर में भर्ती हैं. उनकी जेब में मिले पत्र में पत्रकार द्वारा ब्लैकमेल किये जाने की बात भी लिखी होने का जिक्र, शिकायत पत्र में है.

पीड़ित की तरफ से शिकायत मिलने के बाद कांकेर पुलिस ने पत्रकार के खिलाफ FIR संख्या- 447/2023 – IPC 384 के तहत मुकदमा दर्ज किया है. पीड़ित ने फोन आने और फोन करने वाले नंबरों का भी जिक्र किया है. जिसके बाद पुलिस ने एसके खान नामक पत्रकार को हिरासत में लिया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन