Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ को बदनाम करने के लिए खतरनाक साज़िश रची गई!

देवरिया के रामपुर कारखाना थाने के अंतर्गत एक गांव की महिला ने दैनिक जागरण देवरिया के ब्यूरो चीफ महेंद्र त्रिपाठी पर समाचार प्रकाशित करने के बदले शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला द्वारा लिखित शिकायती पत्र वायरल है। महिला का वीडियो भी जारी किया गया है जिसमें वह आरोप लगाते हुए दिख रही है।

महिला का आरोप है कि समाचार प्रकाशन के सिलसिले में उसने गत 14 सितंबर को समाचार पत्र कार्यालय में सम्पर्क किया तो ब्यूरो चीफ महेंद्र त्रिपाठी ने दो दिन बाद आने को कहा। आवेदिका 16 सितम्बर को दिन में करीब एक बजे दुबारा ब्यूरो चीफ से मिलने उनके कार्यालय पर पहुंची तो वहां अन्य कोई नहीं था। अपने कमरे में अकेले बैठे ब्यूरो चीफ ने शारीरिक सम्बन्ध स्थापित करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करने की इच्छा प्रकट की और खबर प्रकाशित करने की बात पर दबाव बनाते हुए संबंध भी बनाया।

उधर महिला के आरोपों पर पुलिस ने जाँच कर बताया कि आरोप सही नहीं है। महिला रेप के आरोप लगाने की अभ्यस्त है। वह बहुत सारे लोगों पर रेप के आरोप लगा पैसे वसूल चुकी है।

लोगों का कहना है कि महेंद्र त्रिपाठी देवरिया जिले के सभ्य पत्रकार हैं। उनका चरित्र साफ सुथरा है। कुछ विभागीय लोग निहित स्वार्थ वश उनकी छवि को धूमिल करने के लिए यह साजिश रच रहे हैं।

देखें पुलिस की जाँच रिपोर्ट के कुछ अंश-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Vikas Mani

    December 13, 2023 at 7:47 am

    सर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आपका पोर्टल बिना किसी आधार के खबरें चल रहा है आपने कल शाम को दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ पर शारीरिक शोषण के आरोप वाली खबर लगाई इसी लिंक पर आपने आज हेडिंग चेंज करके खबर बदल दी ।
    पहले अपने पुलिस और पत्रकार का मत नहीं जाना और खबर चेंज करने से पहले आपने महिला का, अचानक यह पुलिस जांच रिपोर्ट कहां से आ गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन