Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

मिमिक्री को लेकर मीडिया से बोले राहुल गांधी- कभी तो सही न्यूज दिखा दिया करो!

देश की सियासत इन दिनों गर्म है। सांसदों के निलंबन और उपराष्ट्रपति की मिमिक्री को लेकर बवाल मचा हुआ है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से इस मसले पर मीडिया को खरी खोटी सुना दी है। भारतीय जनता पार्टी उपराष्ट्रपति की नकल को उनका अपमान बता रही है। खुद उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इसे अपना अपमान बताया है।

कांग्रेस मुख्यालय में मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि किसने अपमान किया, कैसे किया ? वहां पर सांसद बैठे हुए थे। मैंने उनका वीडियो लिया। मेरा वीडियो मेरे फोन में है। मीडिया दिखा रहा है, मीडिया कह रहा है। मोदी जी कह रहे हैं। किसी ने तो कुछ कहा ही नहीं।

राहुल गांधी ने कहा कि वहां पर हमारे 150 एमपी को बाहर फेंक दिया। उसके बारे में मीडिया कोई चर्चा नहीं कर रहा। उन्हें पार्लियामेंट से बाहर उठाकर फेंक दिया गया। उस पर कोई बात नहीं हो रही। अदानी पर कोई चर्चा नहीं रही। बेरोजगारी पर कोई चर्चा नहीं हो रही। राफेल पर मीडिया बात नहीं कर रहा। हमारे एमपी दुखी होकर वहां बाहर बैठे हुए हैं, उन पर चर्चा कर रहे हैं।

वहीं राहुल गांधी ने मीडिया पर हमला बोलते हुए कहा कि थोड़ा तो न्यूज दिखा दिया करो। आपकी जिम्मेदारी बनती है। अब आप पूरी तरह से एक लाइन पर चलोगे तो क्या किया जा सकता है।

राहुल गांधी की इस वीडियो पर देश की जानी मानी पत्रकार मृणाल पांडेय ने तंज कसते हुए कहा है कि, ‘ठुमकि चलत गोदी मीडिया तो वैसे भी आजकल को दूध को दुद्दू और पानी को मम्मा कहने लगा है।’ देखें वीडियो..

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन