Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

ऑनलाइन किसी की फाइनेंशियल मदद न करें!

श्याम मीरा सिंह-

ऑनलाइन किसी की फाइनेंशियल मदद न करें। जब तक कि आप लंबे समय से उस व्यक्ति को न जानते हों। ख़ासकर लड़कियों की आईडी पर। लड़कियों की आईडी बनाए ये फ्रॉड, कई बार ख़ुद फ्रॉड लड़की ही। कभी गाय के नाम पर, कभी कुत्तों के नाम पर पैसा माँगेंगे, कभी बीमारी के नाम पर। ये दिखाएँगे कि ये किसी और की मदद कर रहे हैं। किसी और को डोनेशन दिला रहे हैं। और निजी तौर पर जानती हैं/जानते हैं। इन पर भरोसा ना करें।

आपको तय करना है कि जब भी आप किसी को 100₹ भी दे रहे हैं तो वो विश्वसनीय है कि नहीं। उसको आप जानते हैं कि नहीं। वे चाहें Ketto की लिंक दें, या Milaap की, या किसी अन्य प्राइवेट वेबसाइट की लिंक। सिर्फ़ विश्वसनीय आदमी के कहने पर ही कुछ विचार करें।

ये फ्रॉड कभी मुस्लिम पक्ष में बोलेंगे। कोई कांग्रेस में। कोई गौ-सेवा के नाम पर। कोई हिंदुओं की मदद करने के नाम पर। ये लोग बड़े बड़े एकाउंट्स नीचे रेगुलर कमेंट करते हैं। जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हैं। चाय पीते फोटो डालेंगे। ट्रेवलिंग की फोटो डालेंगे। ताकि आपको लगता रहे कि ये ओरोजिनल हैं। इसलिए हमेशा ध्यान रखें। अगर एक पैसा भी दें तो उसी व्यक्ति के अकाउंट में दें जिसकी मदद की जानी है। और कम से कम पाँच बार सोचें कि क्या ये सही में ज़रूरतमंद है?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन