Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

जो कपल्स सोशल मीडिया पर ज्यादा फोटो अपलोड करते हैं, उनकी असलियत जानिए!

खुशदीप सहगल-

सोशल मीडिया पर जिन कपल्स को अपने फोटो ख़ूब अपलोड करने का शौक है, उनके बारे में ये ज़रूरी ख़बर है… अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ कैंसस के शोधकर्ताओं ने एक बहुत दिलचस्प शोध किया है…इसके लिए दुनिया भर के 300 कपल्स को चुना गया…इनमें विवाहित और प्रेमी जोड़े शामिल थे…छह महीने तक इनकी सोशल मीडिया गतिविधियों पर बारीक नज़र रखी गई…विभिन्न देशों, नस्ल के इन जोड़ों की काउंसलिंग भी की गई…इसमें उनके आपसी रिश्तों पर बात की गई…

शोध में सोशल मीडिया यूज़ और रिश्ते में उल्टा संबंध पाया गया…देखा गया कि जो कपल्स सोशल मीडिया का यूज़ जितना कम करते थे, उनका रिश्ता उतना ज़्यादा मज़बूत था… सोशल मीडिया पर कम या कभी-कभार अपनी फोटोज डालने वाले कपल्स ज़्यादा खुशहाल रहते हैं…साथ ही अपनी ज़िम्मेदारियों को भी बेहतर तरीके से निभाते हैं…

इसके उलट, जो कपल्स सोशल मीडिया पर ज्यादा फोटो अपलोड करते हैं, असलियत में उनका रिश्ता नाज़ुक होता है, वो असल ज़िंदगी में उतने खुश नहीं होते जैसे कि सोशल मीडिया पर दिखाते हैं…

ऐसे में अगर आप किसी जानने वाले कपल को विदेश या किसी हिल स्टेशन की यात्रा के दौरान लगातार अपने अपडेट देते देखें, सुंदर फोटो लगाते देखें तो इस नतीजे पर न पहुंचे कि देखो कितने खुश हैं…एक हमारे वाले हैं कभी ऐसा कुछ नहीं करते…

चचा शेक्सपियर क्या ख़ूब कह गए हैं- ‘All that glitters is not gold’ यानि हर चमकने वाली चीज़ सोना नहीं होती…

इसलिए सोशल मीडिया पर ऑनलाइन दिखावे या ज़्यादा तड़क-भड़क देख कर किसी के बारे में कोई राय न बनाएं, जब तक कि व्यक्तिगत रूप से उसे अच्छी तरह न जानते हों…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन